मक्सी-
मक्सी के कन्या हाई स्कूल की कक्षा 9 वी ,10 वी की छात्राओं के जरूरी सूचना वाले व्हाट्सएप ग्रुप पर शनिवार रविवार की दरमियानी रात को किसी ने अश्लील वीडियो डाल दिया । हालांकि वीडियो को शिक्षकों द्वारा डिलीट भी कर दिया था। इस मामले में रविवार को तुरंत शिक्षकों की बैठक हुई और प्राचार्य प्रमोद खापरे के आवेदन पर मामले की fir करवाई गई जिसमें मक्सी पुलिस ने आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओ के तहत आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। इस ग्रुप में प्राचार्य सहित 6 लोग एडमिन है। स्कूल में चर्चा के दौरान जानकारी सामने आई है कि Kyc अपडेशन का कार्य चल रहा है। जूलाई 2021 में यह ग्रुप बनाया गया था। छात्राओं को सूचनाएं प्राप्त हो इसी के चलते ग्रुप खोला गया था। इस ग्रुप में किसी छात्रा के परिजन ने यह वीडियो डाल दिया।
पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस मामले में प्राचार्य प्रमोद खापरे ने कहा कि पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। शाजापुर, उज्जैन , भोपाल के वरिष्ठ अफसरों को मामले से अवगत कराया गया है।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :