नए साल में 4 से 5 लाख श्रद्धालुओं ने महाकाल लोक एवम भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए

उज्जैन 1 जनवरी । नए वर्ष के पहले दिन भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए लाखो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी । न केवल महाकालेश्वर मंदिर बल्कि महाकाल लोक के भी अलौकिक साक्षात्कार करने के लिए लोग उमड़ पड़े ।मंदिर प्रशासन द्वारा सुगम दर्शन के लिए की गई व्यवस्थाओं के कारण आम श्रद्धालुओं को अधिक समय दर्शन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ा । एक से डेढ़ घंटे के बीच लोगों को सुगम दर्शन हो गए । कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर त्रिवेणी संग्रहालय से लेकर महाकाल लोक एवं महाकालेश्वर मंदिर में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी । जिन्होंने चाक-चौबंद व्यवस्था करते हुए दर्शनार्थियों को दर्शन लाभ दिलवाए। प्रशासक श्री संदीप सोनी ने बताया कि नव वर्ष के अवसर पर बड़ी संख्या में बाहर से लोग दर्शन के लिए महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे । उन्होंने बताया अनुमान है कि लगभग 4 से 5 लाख श्रद्धालुओँ ने आज श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। दर्शन के लिए त्रिवेणी संग्रहालय से ले कर शंख द्वार तक तीन लाइनों में बैरिकेडिंग लगाकर दर्शन की व्यवस्था की गई थी। स्थान स्थान पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाई गई। कलेक्टर श्री आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल निरंतर व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए थे ।

दर्शनार्थियों ने व्यवस्था की सराहना की

आज सुबह से ही श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ लग गई थी । प्रशासन द्वारा 31 दिसंबर की रात्रि से ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी विभिन्न पॉइंट पर लगाकर दर्शनार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसकी व्यवस्था की गई । मुंबई से आए श्रद्धालु श्री धर क्षीरसागर ने कहा कि आज दर्शन के लिए की गई व्यवस्थाओं की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है ।उन्होंने बताया कि वह पहले भी महाकालेश्वर आए हैं किंतु महाकाल लोक का अद्भुत अलौकिक दृश्य उनके मन में बस गया है ।उन्होंने कहा कि वर्ष के पहले दिन इतनी भीड़ उन्होंने अपने जीवन काल में कभी महाकालेश्वर मंदिर में नहीं देखी। भोपाल से आए श्री विवेक शर्मा ने बताया कि उन्होंने सोचा नहीं था कि दर्शन के लिए साल के पहले दिन इतने लोग मंदिर परिसर में दिखाई देंगे ।वह पहले भी आते रहे हैं किंतु इस बार कुछ अलग ही दृश्य सामने है । उन्होंने कहा मंदिर प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर आए हुए लोगों को सुगम दर्शन की व्यवस्था निश्चित रूप से सराहनीय है। झालावाड़ राजस्थान से आए श्री विशाल वर्मा भी यहां पर की गई व्यवस्थाओं से गदगद दिखे उन्होंने कहा मंदिर प्रशासन निश्चित रूप से सराहनीय कार्य कर रहा है। श्री वर्मा आज रात्रि में महाकाल लोक की अनुपम छटा देखकर मोहित हो गए और कहा कि वह अब बार-बार उज्जैन आएंगे ।यहां की व्यवस्था कर्मचारियों का सेवाभाव और भगवान महाकाल के दर्शन करके वे धन्य हो गए हैं। कोलकाता से अपने परिवार सहित आई श्रीमती अनुपमा दास ने भी इसी तरह के विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान महाकाल के दर्शन में पहले भी करने आई है लेकिन इस बार यंहा का परिदृश्य और व्यवस्थाएं निश्चित रूप से सराहनीय है ।


****

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |