प्रतिबंधित चायना डोर बिक्री करने वालो की धड़पकड़ हेतु उज्जैन पुलिस के प्रयास जारी*। ♻️ *थाना चिमनगंज पुलिस ने गांधी नगर से प्रतिबंधित चायना डोर के 346 गट्टे/चकरी किए बरामद*। ♻️ *एक आरोपी को गिरफ्तार कर प्रतिबंधित चायना डोर के गट्टे किए जप्त

उज्जैन,,

श्रीमान जिला दण्डाधिकारी महोदय जिला उज्जैन द्वारा चायना डोर के क्रय विक्रय एवम् अवैध रूप से चायना डोर को संग्रहित करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* द्वारा शहर/देहात क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारीगण को दुकानों पर आकस्मिक रूप से चैकिंग कर प्रतिबंधित चायना डोर को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध विधिवत रूप से कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है ।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) *श्री अभिषेक आनंद* (भा.पु.से) तथा अनुभाग नगर पुलिस अधीक्षक *श्री सचिन परते* के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी चिमनगंज *श्री जितेन्द्र भास्कर* के नेतृत्व में गांधी नगर से 01 आरोपी को मय प्रतिबंधित चायना डोर के 347 गट्टे जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है।

♻️ *घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 31.12.2022 को थाना चिमनगंज नगर पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की गांधी नगर में एक व्यक्ति अपने घर से ही प्रतिबंधित चायना डोर विक्रय कर रहा है।

♻️ *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*
उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारीगण को सूचित कर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किए गए एवं गठित टीम मुखबिर के बताए स्थान गांधी नगर पहुंची एवं संदेही के घर को चैक करते उसमे विभिन्न रंगों के प्रतिबंधित चायना डोर के 256 छोटी चकरी, 60 बड़ी चकरी, 30 नग बड़े गट्टे पाए गए। जिस पर से आरोपी के विरुद्ध थाना चिमनगंज पर *अपराध क्रमांक 861/22 धारा 188 भादवि* के तहत पंजीबद्ध कर प्रतिबंधित चायना डोर के कुल 346 नग गट्टे जप्त कर विधिवत रूप से कार्यवाही की गई।

♻️ *जप्त माल मश्रुका*
▪️256 छोटी चकरी,60 बड़ी चकरी, 30 बड़े गट्टे कुल 346 प्रतिबंधित चायना डोर के गट्टे आरोपी से जप्त किए गए।

🏆 *सराहनीय भूमिका*
निरीक्षक श्री जितेन्द्र भास्कर थाना चिमनगंज उनि करण कुमार, प्र आर शैलेश योगी,आर शंकर,आर बृज,आर श्यामवरण की विशेष भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |