मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने पंचमहाभूत की अवधारणा पर पर्यावरण का देशज विमर्श स्थापित करने हेतु उज्जैन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लिया

मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने पंचमहाभूत की अवधारणा पर पर्यावरण का देशज विमर्श स्थापित करने हेतु उज्जैन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी “सुजलाम्” को संबोधित करते हुए कहा कि जल ही अमृत है। भारतीय संस्कृति एकात्मवादी है। हजारों साल पुराना ज्ञात इतिहास है हमारा।

हमारे ऋषियों ने कहा-
सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्।। सभी सुखी हों, सभी रोगमुक्त रहें। सुखी रहना है। मैं के साथ हम भी है इसलिए समाज के सुख का भी विचार करो।

पेड़, पौधे, नदियां, हमने इन्हें जल वाहिकाएं नहीं मां माना है। जब भी पूजा का कोई काम होता है तो कलश पूजा होती है। सबका विचार करना है। गहराई में जाओ, पंचभूत की बात होती है।

धरती, मिट्टी, अग्नि, जल, वायु पांचों तत्व का संतुलन नहीं रहेगा तो धरती का संतुलन भी बिगड़ेगा। भारतीय चिंतन कहता है प्रकृति का शोषण मत करो, दोहन करो। दोनों में अंतर है।

अनेक जागरूकता के कार्यक्रम चल रहे हैं। अनेक प्रकल्प प्रारंभ हुए, अनेक योजनाएं बनीं। मध्यप्रदेश में हमने प्रयास किया। 4 लाख जल संरचनाएं बनाई हैं पूरे मप्र में, खेत का पानी खेत में, गांव का पानी गांव में।

जन अभियान परिषद ने 313 नदियों को पुनर्जीवित करने का काम हाथ में लिया है।

मध्यप्रदेश में पांच संकल्प हम कराते हैं। एक पानी बचाओ, कम से कम जल का उपयोग कैसे कर सकते हैं। कम पानी में कैसे बेहतर सिंचाई हो, अब हम तरीके बदल रहे हैं।

दूसरा पेड़ बचाओ, तीसरा बिजली बचाओ- ऊर्जा साक्षरता अभियान हम चला रहे हैं। बेटी बचाओ और नशा मुक्त समाज बनाओ।

#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |