Shajapur आज सम्पन्न हुई जनसुनवाई में 35 आवेदन प्राप्त

Shajapur
—–
मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आज सम्पन्न हुई जनसुनवाई में कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव ने की। इस मौके पर तहसीलदार श्री सुनील जायसवाल, नायब तहसीलदार श्री पंकज पवैया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

#जनसुनवाई में मुख्य रूप से ग्राम नया चौमा के दिव्यांग रामबाबु ने स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने के लिये अंत्यावसायी विभाग से ऋण प्रदान करने, चितावद के रमेश ने सीमांकन करवाने, अकोदिया की पिंकी बाई ने प‍ति की मृत्यु होने पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने, नयासमाज खेड़ा के बाबूलाल ने जंगली जानवरों के द्वारा सफल करने पर मुआवजा राशि प्रदान करने, सहज पब्लिक स्कूल शाजापुर की शांताबाई ने शासकीय भूमि का पट्टा प्रदान करने, शाजापुर के अनिल पाण्डे ने सहकारी साख संस्था से बकाया राशि का भुगतान दिलवाने, महुपुरा शाजापुर के अजय ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान करने सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतों एवं समस्याओं के आवेदन दिये गये।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |