महाकाल मंदिर में मोबाइल ले जाने पर लगाया गया प्रतिबंध, महाकाल लोक मे नही होगी रोक, 10 हजार लॉकर की निशुल्क सुविधा,

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में मंगलवार से मोबाइल ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। यहां आने वाले भक्तों से मंदिर के प्रवेश द्वार पर ही मोबाइल रखवा लिया जाएगा। महाकाल मंदिर समिति ने मंदिर के तीन अलग-अलग द्वार मानसरोवर भवन, 4 नंबर गेट और प्रशासनिक कार्यालय के पास लॉकर की सुविधा रखी है यहां करीब 10,000 लॉकर बनाए गए हैं जिसमें लगभग दो लाख मोबाइल रखे जा सकते है। यहां बता दे कि यदि कोई चोरी छिपे मोबाइल ले जाता है और उपयोग करता पाया जाता है तो उस पर ₹200 का जुर्माना लगेगा। वही महाकाल लोक में मोबाइल ले जाने पर किसी प्रकार की कोई रोक नहीं है । भक्त महाकाल लोक में मोबाइल ले जाकर फोटो या सेल्फी भी ले सकते हैं। महाकाल मंदिर समिति द्वारा बनाए गए इस नियम को आज से पूरी तरह लागू कर दिया गया है। महाकाल मंदिर आए भक्तों में कुछ निराशा भी दिखाई दे रही है भक्तों का मानना है कि वह यादगार के तौर पर महाकाल शिखर के सामने अब फोटो नहीं खींच सकेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |