शिवपुरी ऐतिहासिक एवं अद्भुत होने के साथ ही भगवान शिव की नगरी भी है, यह पर्यटन का अद्भुत केंद्र बनेगा -सीएम

Bhopal
मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने शिवपुरी जिले में ‘मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान’ के अंतर्गत आयोजित संभाग स्तरीय स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिवपुरी ऐतिहासिक एवं अद्भुत होने के साथ ही भगवान शिव की नगरी भी है। यहां फिर से टाइगर आने वाले हैं। शिवपुरी में चीता, टाइगर हैं। यह पर्यटन का अद्भुत केंद्र बनेगा।

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान हमने 17 सितंबर से प्रारंभ किया था। ये जनता की सरकार है। मुझे यह बताते हुए खुशी है कि नागरिकों को विभिन्न हितग्राही योजनाओं का शिवपुरी में 1 लाख 17 हजार लोगों को स्वीकृति पत्र दिया जा चुका है।

मैं ग्वालियर जिले के 7 लाख से ज्यादा लोगों को बधाई देता हूं। अगले माह से आपको सभी योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

शिवपुरी में जो कुछ गड़बड़ हुई है, काम ठीक से नहीं हुए, जनता से मुझे जानकारी मिली है। शिवपुरी के सीएमओ को मैं तत्काल सस्पेंड करता हूं। बेईमानी करने वाले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कूनो बांध बनाने की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। शिवपुरी के अलावा मैं ग्वालियर, दतिया, गुना, अशोकनगर की जनता से कहना चाहता हूं कि सभी जिलों में विकास के काम तेजी से हों, हम इसका प्रयास करेंगे।

बेहतर काम कीजिए, मैं आपके साथ खड़ा हूं। प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी एक वैभवशाली गौरवशाली, सम्पन्न और समृद्ध भारत के​ निर्माण में लगे हैं। श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं।

मंत्री श्रीमती Yashodhara Raje Scindia जी #KheloIndiaYouthGames की तैयारी और ग्लोबल स्किल पार्क के निर्माण कार्य में लगी हैं। मेडिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई हम हिंदी में शुरू करा रहे हैं। शिवपुरी को नगर निगम बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी, ताकि शिवपुरी का सर्वांगीण विकास हो। थीम रोड सौंदर्यीकरण के लिए साढ़े आठ करोड़ रुपए और अलग से दिए जाएंगे।

अधिकारी जहां भी गड़बड़ हो तो कार्रवाई करें, अच्छा काम करने वालों की सूची भेजें, ताकि हम उन्हें स्वीकृत कर सकें।

#मुख्यमंत्री_जन_सेवा_MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |