शाजापुर,,
जिला पुलिस शाजापुर द्वारा अदम पता बालिकाओं की पतारसी एवं दस्तयाबी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है । अदम पता बालिकाओं की पतारसी के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक श्री टी. एस. बघेल के मार्गदर्शन में तथा अअपु शाजापुर , अअपु बेरछा , अअपु शुजालपुर की अध्यक्षता में अलग अलग अनुभागवार टीमें गठित है , जिसमे संबंधित अनुभाग के राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी द्वारा लगातार अदम पता बालिकाओं की पतारसी के लिए कार्य किया जा रहा है । निर्देशानुसार अदम पता बालिकाओ की पतारसी किए जाने में आज दिनांक को उल्लेखनिय सफलता प्राप्त हुई है ।
आज दिनांक को थाना कालापीपल अपराध क्रमांक 296/22 धारा 363 भादवि दिनांक 03.06.22 जिसमे विवेचक अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शुजालपुर दयाराम माले एवं अपराध क्रमांक 609/22 धारा 363 भादवि दिनाक 29.11.22 जिसमें विवेचक उनि सुनिता मेवाडा , थाना सलसलाई अपराध क्रमांक 179/22 धारा 363 भादवि दिनांक 01.10.22 जिसमें विवेचक उनि विरसिंह देवडा थाना लालघाटी अपराध क्रमांक 227/22 धारा 363 भादवि दिनांक 12.12.22 जिसमें विवेचक उनि नरेन्द्र कुशवाह है , के द्वारा विवेचना की जा रही थी ।
उक्त पंजीबद्ध अपराधों में अलग अलग टीमें पतारसी एवं दस्तयाबी के लिए कार्य कर रही थी , आज दिनांक को अपराध क्रमांक 269 / 22,609 / 22,179 / 22 , 227 / 22 के अदम पता बालिकाओं को दस्तयाब कर एवं आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया ।
इस प्रकार अदम पता बालिकाओं की पतारसी एवं दस्तयाबी की उल्लेखनिय कार्यवाही की गई है , जिसमें विवेचना अधिकारी एवं टीम को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है ।