
शाजापुर कलेक्टर श्री दिनेश जैन एवम जिला कार्यक्रम अधिकारी नीलम चौहान के निर्देशानुसार मक्सी की सुपरवाइजर श्रीमती मधुबाला परमार और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिलकर कुपोषण को दूर करने की शपथ ली। वजन अभियान के दौरान 26 बच्चे कुपोषित चिन्हित किए गए
बच्चे के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो इसके लिए कार्यकर्ता और सुपरवाइजर पूरा प्रयास कर रही हे। बच्चो के अभिभावक से संपर्क करके यह जानने का प्रयास किया की उनके बच्चे कमजोर क्यों हे , बच्चो को आयुर्वेदिक हॉस्पिटल से च्वानप्रास उपलब्ध करवाया गया, प्रतिदिन ग्रहभेंट करके बच्चो के खान पान , साफ सफाई इत्यादि का ध्यान दिया जा रहा है।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चो का स्वस्थ परीक्षण करवाया गया जिसमे बच्चो का हिमोग्लोबिन टेस्ट करवाया एवम डॉक्टर गोपाल मकवाना ओर डॉक्टर रोहित कुशवाह द्वारा बच्चो की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइया दी गई। इस मौके पर वार्ड पार्षद श्रीमती रूक्मणी जी पाटीदार उपस्थित रही ओर बच्चो को गुड़, चना, मूंगफली वितरित की गई
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :