छिंदवाड़ा सीएमएचओ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर रहा हूं। बिछुआ के सीएमओ को भी मैं सस्पेंड करता हूं। ऐसे लोग जो काम नहीं करेंगे उनको सरकारी सेवा में रहने का अधिकार नहीं, सीएम श्री शिवराज ने मंच से कहा

मुख्यमंत्री श्री SShivraj Singh Chouhanने बिछुआ,जिला छिंदवाड़ा में ‘मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान’ के अंतर्गत आयोजित स्वीकृति-पत्र वितरण कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में जगह-जगह ऐसे नाम जोड़े गए, जिनको योजनाओं का लाभ नहीं मिलता था। एक नहीं 38 योजनाएं, 83 लाख लोगों के नाम जोड़े गए। अगर ये शिविर नहीं लगते तो इतनी आसानी से नाम नहीं जोड़े जा सकते थे।

आज छिंदवाड़ा जिले के विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपए के शिलान्यास किए हैं। सड़कों, स्कूलों, छात्रावासों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए, विकास छिंदवाड़ा का भी हो।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सीएम जनसेवा अभियान के अंतर्गत जो नाम जोड़े गए हैं अब उनको अगले माह से लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा। अगर गरीब का राशन कोई खाएगा तो छोड़ूंगा नहीं, अच्छा काम करने वालों का मैं स्वागत करता हूं। गड़बड़ कहीं पायी जाती है तो उनको छोड़ेंगे नहीं। सीएम जनसेवा अभियान से सभी लोगों को अगले माह से मिलना प्रारंभ हो जाएगा।

पिछले दिनों मैं आया था और मुझे शिकायत मिली थी इसलिए मैं छिंदवाड़ा सीएमएचओ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर रहा हूं। बिछुआ के सीएमओ को भी मैं सस्पेंड करता हूं। ऐसे लोग जो काम नहीं करेंगे उनको सरकारी सेवा में रहने का अधिकार नहीं।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जो ग्राम सभा तय करेगी हमारा तेंदूपत्ता हम तोड़ेंगे वह 15 दिसम्बर तक प्रस्ताव पास कर दे।

अब तुम्हारे गांव का तेंदूपत्ता भोपाल नहीं जाएगा, तुम्हारे पास ही रहेगा। अब तक 850 में से 33 ने हिम्म्त की है। गरीब का पत्ता गरीब तोड़े और उनका पैसा उन्हीं के पास रहने दो।

अब गांव का मजूदर अगर काम के लिए कहीं बाहर जाएगा, कोई भी एजेंसी ले जाएगी तो उसे गांव में ग्राम सभा को सूचित करना पड़ेगा, बिना ग्राम सभा को बताए अगर वह ले गया तो उसे जेल जाना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आओ सभी मिलकर सरकार चलाएं, ग्राम सभा को ये अधिकार होगा कि स्कूल में मास्टर आए कि नहीं आए, उन्हें शिक्षा अच्छी मिल रही है या नहीं, यह देखें। अपना गांव ठीक चले, यहां व्यवस्था ठीक चले।

ग्राम सभा अपनी एक शांति और विवाद निवारण समिति बनाएगी, ताकि छोटे—मोटे झगड़े निपटाए जा सकें। छिंदवाड़ा की नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं के लिए अभी मैं एक मुश्त सात करोड़ रुपए देने का फैसला कर रहा हूं। आगे हम और विकास के कार्य स्वीकृत करेंगे।

अधिकारियों को भी मैं कहता हूं पूरे डेडिकेशन के साथ-साथ सरकारी योजनाओं को नीचे तक पहुंचाने में देर न करें।

#मुख्यमंत्री_जन_सेवा_MP
#पेसा_एक्ट

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |