प्रशासन व नगरनिगम/राजस्व विभाग के संयुक्त समन्वय से तीन आरोपियो की अवैध सम्पत्ति की गई ध्वस्त, थाना महाकाल क्षेत्र के तीन बदमाशो के अवैध अतिक्रमण को किया जमींदोज,कार्तिक मेले में आरोपियों द्वारा किया गया था हत्याकांड

Ujjain,
पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर *श्री अभिषेक आनंद* , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) *डॉ. इंद्रजीत बाकलवार* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) *श्री आकाश भूरिया* के मार्गदर्शन में पुलिस बल, नगर निगम एवं राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर शहर में अवैध गतिविधियां जैसे शराब परिवहन/ निर्माण,जुआ सट्टा, गंभीर अपराध करने वाले व शहर में दहशत फैलाने वाले गुंडे/बदमाशों/आरोपियों के विरुद्ध अभियान जारी है।
इसी तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक *श्री ओ.पी मिश्रा* , उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) *श्री संतोष कुमार कौल* के मार्गदर्शन मे शहर के समस्त थाना प्रभारीगण की उपस्थिति में आज *दिनांक 08/12/22* को थाना महाकाल क्षेत्र में रहने वाले तीन आरोपियो द्वारा कार्तिक मेले में हत्याकांड किया गया था। जिनके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उज्जैन पुलिस, राजस्व विभाग एवं नगर निगम टीम उज्जैन द्वारा समन्वय स्थापित कर बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियो द्वारा अवैध संपत्ति से किए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया एवं अवैध कब्जे को मुक्त कराया गया ।

🟠 *सराहनीय भूमिका*
थाना प्रभारी महाकाल श्री मुनेन्द्र गौतम,श्री ओ०पी० अहीर थाना प्रभारी नानाखेड़ा ,. श्री गगन बादल थाना प्रभारी जीवाजीगंज,श्री प्रवीण पाठक थाना प्रभारी भैरूगढ,श्री विक्रम सिंह ईवने थाना प्रभारी नागझिरी. श्री विक्रम सिंह चौहान थाना प्रभारी घटिया, सुश्री सीमा भण्डारी निरीक्षक पुलिस लाईन . श्री पवन बागड़ी थाना प्रभारी यातायात, उनि गजेन्द्र पचौरिया थाना प्रभारी पंवासा,उनि जीवन भि डोरे थाना प्रभारी चिंतामन, उनि चांदनी गौड थाना नागझिरी,उनि भारती डाबर थाना खाराकुआ , उनि चाँदनी पाटीदार थाना नानाखेडा , उनि मधु बंसल थाना चिमनगंज. उनि मालती गोयल थाना माधवनगर,उनि ऋतु सिकरवार थाना महाकाल , सउनि किरण पाठक महिला थाना. सउनि सावित्री कटारा थाना पवासा एवं पुलिस लाईन के उपस्थित बल की महत्वपुर्ण भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |