सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर एक ही दिन में 5 लाख रूपये से अधिक एकत्रित करने का लक्ष्य

शाजापुर
—
सशस्त्र सेना झंडा दिवस 07 दिसम्बर 2022 को जिले में आमजन से सहयोग राशि प्राप्त कर एक ही दिन में 5 लाख रूपये से अधिक राशि प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है, इसमें सभी सामाजिक, शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संगठन सहयोग करें। यह बात कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ संपन्न हुई बैठक में कही। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री संतोष जोशी, डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार श्री सुनील जायसवाल, सीएमओ श्री राकेश चौहान, श्री मनीष सोनी, श्री विजय राजानी, श्री मुकेश अग्रवाल, श्री सेफुद्दीन बोहरा, श्री शिवाजी सोनी, श्री वसीम खान, श्री मनीष जोशी, श्री रघुवीर सिंह पंवार, श्री गौरव सोनी, श्री अशोक कुमार शर्मा, सेवानिवृत्त कैप्टन आमोद कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री जैन ने सभी संगठनों से अनुरोध किया कि वे आमजन को सशस्त्र सेना झंडा दिवस 07 दिसम्बर को कम से कम 100 रूपये एवं क्षमता अनुरूप जितना भी हो सके, सहयोग के रूप में राशि प्रदान करने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने बताया कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर प्राप्त राशि को सेना को सौंपी जाती है। इस राशि से भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिवारजनों को मदद की जाती है। सेना के प्रति अपने भाव प्रकट करने के लिए आमजन अधिक से अधिक सहयोग राशि भेंट करें। 07 दिसम्बर को शाजापुर जिले के नगरीय क्षेत्रों में घूम-घूमकर सहयोग राशि प्राप्त की जायेगी। इसी तरह नगर के तीन चौराहों पर भी सहयोग राशि प्राप्त करने के लिए स्टॉल लगाए जायेंगे। सभी संगठन सहयोग राशि देने के लिए आमजन को जागरूक करें। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सिसोदिया ने आमजन से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक सहयोग राशि देकर जिले को नम्बर वन पर लाएं। पूर्व कैप्टन श्री आमोद कुमार सिंह ने भी संबोधित करते हुए कहा कि सेना के लिए जनता का योगदान महत्वपूर्ण है। जनता के सहयोग से सैनिकों का आत्मबल बढ़ता है।
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |