अंकुर योजनान्तर्गत वृद्ध वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम 01 से 05 मार्च तक

अंकुर योजनान्तर्गत वृद्ध वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम 01 से 05 मार्च तक
–शाजापुर-
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की मन्शानुसार राज्य के हरित क्षेत्र में वृद्धि कर प्रदेश के पर्यावरण को स्वच्छ रखने व प्रकृति को प्राणवायु से समृद्ध करने के उद्देश्य एवं म.प्र. में पौधारोपण के महाअभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान के संकल्प को जनभागीदारी के रूप में वृद्ध वृक्षारोपण किया जा रहा है। आगामी 01 से 05 मार्च 2022 तक प्रदेशभर में पौधारोपण महाअभियान चलाया जायेगा।

इस संबंध में कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने जिले के समस्त नागरिकों, समुदायों, शासकीय विभागों, स्वयं सेवी संगठनों, धार्मिक संगठनों, सामाजिक संगठनों से पौधारोपण अभियान हेतु आहवान किया है कि 01 से 05 मार्च 2022 के मध्य पौधारोपण महाअभियान में अपने-अपने सुरक्षित, संरक्षित स्थानों पर पौधारोपण करें। चाहें वह शासकीय कार्यालय हो या निजी स्थान, कलेक्टर द्वारा आहवान करते हुये कहा गया है कि अंकुर अभियान के अंतर्गत वायुदूत एप को प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर लगाये गये पौधे को अनिवार्य रूप से अपलोड करें एवं उस पौधें को संरक्षित एवं सुरक्षित रखें। इसी कड़ी में 05 मार्च 2022 को पूर्व में लगाये गये पौधों में से अंकुर अभियान अंतर्गत चयनित विजेताओं को ’’प्राणवायु अवार्ड’’ से सम्मानित किया जायेगा। अतः इस कार्य के सत्यापन हेतु म.प्र. जन अभियान परिषद् के विकासखण्ड समन्वक एवं जिला समन्वयक वैरिफिकेशन हेतु अपना कार्य कर रहे है एवं लगातार जन अभियान परिषद के माध्यम से पौधारोपण का वैरिफिकेशन किया जा रहा है।

म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विष्णुप्रसाद नागर द्वारा वायुदूत एप पर फोटो अपलोड करने हेतु प्रक्रिया के बारे में बताया कि किस प्रकार वायुदूत एप पर ऑनलाईन प्रविष्टी की जा सकती है।
——
“वायुदूत एप” पर फोटो अपलोड करने की प्रक्रिया
——
सर्वप्रथम गूगल प्ले स्टोर से वायुदूत एप डाउनलोड करना होगा उसके पश्चात् उस एप पर मोबाईल नंबर से रजिस्टर्ड कर प्रोफाईल तैयार करना होगा एवं न्यू प्लांटेशन के ऑप्शन पर क्लिक कर पौधे की मांगी गई जानकारी भरनी होगी एवं जानकारी पूर्ण कर एन्ट्री को सबमिट करना होगा।
——
जिले में 14490 पौधे रोपित करने का लक्ष्य
——
कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने 01 मार्च से 05 मार्च तक पौधारोपण महाअभियान के लिए विभिन्न विभागों एवं स्थानीय निकायों को लक्ष्य आवंटित किये हैं, जिसके अनुसार जनपद पंचायत शाजापुर को 640, शुजालपुर को 1065, कालापीपल को 760, मो. बड़ोदिया को 1325, नगरीय निकाय शुजालपुर को 1000, अकोदिया को 550, पोलायकलां को 350, पानखेड़ी को 500, शाजापुर को 1000 तथा मक्सी को 500 जन अभियान परिषद को 500, श्रम विभाग को 300, जिला शिक्षा विभाग को 500, तहसील शाजापुर, पोलायकलां एवं गुलाना को 200-200, शुजालपुर, कालापीपल, मो. बड़ोदिया एवं अवंतिपुर बड़ोदिया को 100-100, जिला शिक्षा केन्द्र को 500 तथा एनआरएलएम को 4000 इस प्रकार कुल 14490 पौधे रोपित कर वायुदूत एप्प पर अपलोड करने का लक्ष्य दिया गया है।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने विभिन्न क्षेत्र में जाकर नागरिकों को दीपोत्सव की बधाई दी     |     नेता पुत्रों ने संभाली चुनाव प्रचार की कमान, प्रद्युमन सिंह तोमर और सुनील शर्मा के बेटे ने निकाली बाइक रैली     |     अमित शाह बोले- भाजपा ने बीमारू राज्य को बेमिसाल बना दिया, कांग्रेस को बताया परिवारवाद की पार्टी     |     निर्वाचन में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों का तालियों से सम्मान – कलेक्टर ने टीएल बैठक में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों की प्रशंसा की     |     केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, एमपी में जीत के लिए जताया आभार     |     चुनाव में किए गए वादे निभाने की बारी, चुनाव जीतते ही विधायक ने लगाई क्लास     |     स्कूल में अचानक एक साथ बिगड़ी तीन दर्जन से ज्यादा बच्चों की तबीयत, मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप     |     MP News: “मैं दिल्ली नहीं कल छिंदवाड़ा जाऊंगा” जानें आखिर छिंदवाड़ा क्यों जाना चाहते है शिवराज?     |     खत्म, टाटा, बाय-बाय… पूर्व विधायक के कट आउट को बम से उड़ाया, जमकर वायरल हो रहा वीडियो     |     अब तो दिसंबर भी आ गया जानें कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान     |     इंडिया’ गठबंधन की बैठक टली, इन दिग्गज नेताओं ने शामिल होने से किया इनकार     |     पाकिस्तान में 100 महिला आतंकी सक्रिय, इनमें से कई ने सीरिया व यमन में ट्रेनिंग ली     |     बहू ऐश्वर्या को लेकर बच्चन परिवार में बढ़ी टेंशन, बिग बी ने उठाया ये सख्त कदम…     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें