Video दिन दहाड़े दुकान के सामने से बाइक चोरी, लोगो ने चोर को पीछा कर पकड़ा,लोगो ने की धुनाई,CCTV सामने आया
उज्जैन के उन्हेल थाना क्षेत्र में सरकारी हॉस्पिटल के पीछे दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर को लोगों की जागरूकता के चलते भागते हुए पकड़ा। सुबह करीब 10:30 बजे चोर द्वारा एक बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है वही फरियादी द्वारा तत्काल बाइक चोरी की घटना को समझते हुए चोर के पीछे दौड़ लगा दी जिसके बाद चोर को पकड़ कर जनता ने उसकी धुनाई भी कर दी। फिलहाल चोर को पुलिस थाने पूछताछ के लिए लाया गया। गत दिनों उन्हेल थाना क्षेत्र में करीब दो दर्जन गाड़ियां चोरी होने की घटनाएं सामने आई है।
👇यह खबर फेसबुक, यूट्यूब ट्विटर पर भी है
👇
👇खबर अच्छी लगे तो मित्रो को शेयर करें
👇
👇 इंतजार करे खबर की वीडियो नीचे खुलेगी👇