Video सीएम शिवराज सिंह चौहान भ्रष्टाचार को लेकर हुए सख्त, अधिकारियों से सख्त लहजे में कहा ये कोढ़ है,

Bhopal
मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि भ्रष्टाचार कोढ़ है, इसे पूरी तरह समाप्त करना है। भ्रष्टाचार पर राज्य सरकार की जीरो टोलरेंस की नीति है। जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, थानों में एफ.आई.आर. लिखे जाने और अपराधिक प्रकरणों पर कार्यवाही के मामलों में भ्रष्टाचार की प्रत्येक शिकायत या सूचना पर दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें।
👇यह खबर फेसबुक, यूट्यूब ट्विटर पर भी है
👇
👇खबर अच्छी लगे तो मित्रो को शेयर करें
👇
👇 इंतजार करे खबर की वीडियो नीचे खुलेगी👇

जनसामान्य को योजनाओं का बिना लिए-दिए, समय पर लाभ मिले, सभी क्षेत्रों में सुशासन स्थापित हो, यही राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इस प्रकार की व्यवस्थाएं स्थापित करने के उद्देश्य से ही प्रात:कालीन बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। यह आवश्यक है कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी टीम भावना से कार्य करें, उनके प्रयासों में कोई कमी न रहे। मुख्यमंत्री श्री चौहान देवास जिले में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा कानून व्यवस्था की स्थिति की मॉर्निंग मीटिंग में समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय पर प्रात: 7.30 बजे आयोजित बैठक में देवास की प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, विधायक श्रीमती गायत्री राजे, श्री आशीष शर्मा, श्री मनोज चौधरी, अपर मुख्य सचिव महिला एवं बाल विकास श्री अशोक शाह, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री संजय शुक्ला, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री मनीष रस्तोगी, आजीविका मिशन के श्री बेलवाल वर्चुअली सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जो लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं अथवा जिनका आचरण ठीक नहीं है या जिनके विरूद्ध भ्रष्टाचार की शिकायतें हैं, उन्हें तत्काल चिन्हित किया जाए। जनसामान्य के हित में व्यवस्थाएं संचालित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तथा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में देवास जिले की प्रगति के लिए जिला अधिकारियों को बधाई दी। इसके साथ ही बेहतर विद्युत व्यवस्था के लिए अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर के संबंध में जागरूकता और बिजली बिलों के संशय के संबंध में कैम्प आयोजिस कर प्रचार-प्रसार गतिविधियाँ संचालित की जाएं। बैठक में गुम बच्चियों की बरामदगी और महिला सुरक्षा के लिए देवास जिले में संचालित गतिविधियों की प्रशंसा की गई।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जल जीवन मिशन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत जिले में कार्यों की धीमी गति, पिछले दो माह से पूरक पोषण आहार वितरण नहीं होने और ग्रामीण सड़कों की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिले के सोनकच्छ अनुविभाग व देवास नगर निगम में संचालित गतिविधियों, पुलिस थानों में एफ.आई.आर. लिखने और दोषियों पर कार्यवाही की निरंतर समीक्षा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण हुई योजनाओं का लोकार्पण जनसामान्य को जोड़कर किया जाए। योजनाओं के संधारण और प्रबंधन में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। जनसामान्य को सही समय पर जल कर का भुगतान करने के लिए प्रेरित किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने योजना के अंतर्गत रेस्टोरेशन के कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनप्रतिनिधि प्रधानमंत्री आवास योजना सहित सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाएं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि थानों में एफ.आई.आर नहीं लिखने, लिखने में विलंब और सही धारा नहीं लगाने जैसी शिकायतों की संवेदनशीलता से जाँच की जाए। कानून व्यवस्था की स्थिति के अंतर्गत विवेचना में विलंब और कार्यवाही नहीं करने के प्रकरणों के प्रति भी सजग रहना आवश्यक है। उर्वरक की उपलब्धता के संबंध में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को खाद के लिए लाइन नहीं लगानी पड़े। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिले में रोजगार मेलों के निरंतर आयोजन और स्वरोजगार गतिविधियों के संचालन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। युवाओं और विद्यार्थियों को नशे की लत से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री प्रतिमाह इस प्रकार की बैठकें आयोजित कर गतिविधियों की समीक्षा करें।

बैठक में जानकारी दी गई कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत दो लाख 50 हजार कनेक्शन का लक्ष्य है, जिनमें से 01 लाख 25 हजार कनेक्शन का कार्य पूर्ण हो गया है, जिले के कुल 166 गाँवों में अब तक हर घर नल से जल का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत 09 लाख 50 हजार स्वीकृत आवासों में से 06 हजार आवासों का निर्माण पूर्ण हुआ है। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण में 31 हजार आवासों में से 99 प्रतिशत आवास पूर्ण हो चुके हैं, केवल 200 आवासों का निर्माण शेष है। आवास प्लस में जारी वित्तीय वर्ष में स्वीकृत 16 हजार में से 06 हजार का निर्माण पूर्ण हुआ है। आवास निर्माण के संबंध में अनुचित राशि मांगने संबंधी 352 शिकायतों में जाँच कराई जा रही है। जिले में अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत 102 सरावरों में से 44 अमृत सरोवर का निर्माण पूर्ण हुआ है। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत 700 शिविर लगाए गए, जिनमें प्राप्त 02 लाख 95 हजार आवेदनों में से 02 लाख 75 हजार को स्वीकृति प्रदान की गई है। कानून व्यवस्था के अंतर्गत अवैध शराब संबंधी 662 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिले में 65 भू-माफिया पर कार्यवाही कर 40 करोड़ लागत की 150 एकड़ भूमि मुक्त कराई गई है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत जिले में लिए गए उत्पाद, बाँस की खेती को प्रोत्साहित किया जाए। इससे किसानों की अतिरिक्त आय का स्त्रोत भी विकसित होगा। बाँस के उत्पादों को देवास जिले की पहचान बनाने के लिए नवाचार किए जाएं। जिला कलेक्टर ने जानकारी दी कि बाँस उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित करने के लिए अमेजन, फ्लिपकार्ट सहित देशभर में शोरूमों से भी सम्पर्क किया जा रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |