पूर्व सीएम कमलनाथ के सिपहसालार नरेंद्र सलूजा भाजपा में हुए शामिल, कांग्रेस की ओर से भी पत्र आया सामने 13 नवंबर को ही कर दिया था निष्कासित

कांग्रेश के नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ के खास लोगों में गिने जाने वाले मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो भी जमकर वायरल हो रहे हैं कई तरह की चर्चाएं भी सोशल मीडिया पर गर्म है वही एक बात और भी सामने आई है कि कांग्रेस पार्टी ने गत 13 नवंबर को ही उन्हें कांग्रेस की सदस्यता से निष्कासित 6 साल के लिए कर दिया था इस बात के लेटर भी सोशल मीडिया पर घूम रहे हैं तो कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रेस नोट भी जारी किया गया है
👇खबर अच्छी लगे तो मित्रो को शेयर करें
👇 इंतजार करे वीडियो नीचे खुलेगी👇


कांग्रेस कमेटी की ओर से भी प्रेस नोट जारी किया गया है जिसके अनुसार बताया गया है कि
नरेंद्र सलूजा को 13 नवंबर 2022 को कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित किया जा चुका है
भोपाल 25 नवंबर 2022
कुछ मीडिया संस्थानों में इस तरह की खबर चल रही है कि श्री नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर अन्य पार्टी जॉइन कर ली है। तथ्यात्मक स्थिति यह है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण श्री नरेंद्र सलूजा को 13 नवंबर 2022 को ही पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
मीडिया विभाग ओर से जारी बयान में कहा गया कि श्री नरेंद्र सलूजा लगातार दूसरी पार्टी के संपर्क में थे और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। उनकी इन गतिविधियों की सूचना प्राप्त होने के बाद उन्हें 13 नवंबर को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था।
कांग्रेस पार्टी स्पष्ट करना चाहती है कि पार्टी में प्रतिबद्ध और अनुशासित कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान है, लेकिन अनुशासनहीनता और गद्दारी करने वाले व्यक्तियों के लिए कांग्रेस पार्टी में कोई जगह नहीं है। पार्टी से निकाले गए गद्दार वहां जा सकते हैं? जहां जाने के बाद सार्वजनिक मंच से उन्हें विभीषण कहा जाता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |