Shajapur डूबने से मृत्यु होने पर परिजनों को आर्थिक सहायता स्वीकृत

शाजापुर
—
अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कुए में डूबने से मृत्यु होने पर मृतक के निकट्तम वारिसों को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता स्वीकृत की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम माल्याहेड़ी के निवासी मोहन पिता नारायण की 18 अगस्त 2022 को कुए में डूबने से मृत्यु होने पर उसके निकटतम वारिस में पिता नारायणसिंह के लिए 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

इसी तरह ग्राम दुपाड़ा के निवासी अकरम पिता शहजाद की 30 मई 2022 को कुए में डूबने से मृत्यु होने पर उसके निकटतम वारिस में पिता समशुद्दीन, ग्राम करजु निवासी राहुल पिता रामसिंह की 02 फरवरी 2022 को उसकी मौसी के घर के पास स्थित कुए पर पानी पीने के दौरान डूबने से मृत्यु होने पर उसके निकट्तम वारिस में उसकी पत्नी रेखाबाई, ग्राम बाईहेड़ा के निवासी राजेश पिता छगनलाल की 21 मई 2022 को खेत पर कार्य करने के दौरान कुए में डूबने से मृत्यु होने पर उसके निकटतम वारिस में उसकी पत्नी अल्का, ग्राम भदौनी के निवासी मनोज पिता रमेशचन्द्र की 28 अप्रैल 2022 को कुए में नहाने के दौरान डूबने से मृत्यु होने पर उसके निकटतम वारिस में पिता रमेशचन्द्र, ग्राम लोहरवास की निवासी प्रेमबाई पति सुनील की 10 अगस्त 2021 को कुए में डूबने से मृत्यु होने पर उसके निकटतम वारिस में पति सुनील के लिए 4-4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता स्वीकृत की है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |