देश में सबसे बेहतर है प्रदेश में निवेशकों को सुविधाएँ देने की नीति: मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में उद्योगपतियों आने का दिया निमंत्रण

Bhopal, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में निवेशकों को सुविधाएँ देने की नीति देश में सबसे बेहतर है। प्रदेश में निवेशकों को पूरा सहयोग दिया जाएगा। निवेश बढ़ने से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश और आत्म-निर्भर भारत का निर्माण हो सकेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह बात आज निवास पर उद्योगपतियों से भेंट के दौरान कही। उन्होंने निवेशकों को इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया। भेंट के दौरान सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री मनीष रस्तोगी भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान से चर्चा के दौरान मेसर्स एचईजी लिमिटेड मण्डीदीप के प्रमोटर श्री रिजु झुनझुनवाला ने कहा कि मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में काम करने का सबसे अच्छा माहौल है। उनकी कंपनी की इकाई ग्रेफाईट एनोड के विनिर्माण के लिए प्रदेश में 1800 करोड़ रूपए का नवीन निवेश करेगी। ग्राम सिरसौदा, तहसील सोनकच्छ, जिला देवास में इस परियोजना के प्रथम चरण में 800 करोड़ तथा द्वितीय चरण में एक हजार करोड़ का निवेश किया जाएगा। जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 20 हजार मीट्रिक टन होगी। एक जनवरी 2025 तक प्रथम चरण का उत्पादन शुरू होगा और एक जनवरी 2028 तक परियोजना को पूरा कर लिया जाएगा। इसमें लगभग 400 लोगों को रोजगार मिलेगा।

मेसर्स एलम सोलर, नई दिल्ली के सीईओ श्री मनोज अग्रवाल ने बताया कि कम्पनी दो चरणों में 1500 मिलियन यूएस डालर का निवेश करेगी। लगभग 500 एकड़ में स्थापित प्लांट में 400 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा और 15 हजार से 20 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

मेसर्स रमणीक पॉवर एण्ड एलॉयज प्रा. लि. बालाघाट के डायरेक्टर श्री निश्‍चल त्रिवेदी ने बताया कि कम्पनी द्वारा ग्राम सरंडी, तहसील वारासिवनी, जिला बालाघाट में 168 करोड़ रूपए का निवेश प्रस्तावित है। इससे सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा। इसमें सिलिको एलॉयज का उत्पादन होगा।

मेसर्स बुरहानपुर टेक्सटाईल्स लिमिटेड के मेनटोर श्री ओमप्रकाश मित्तल ने बताया कि उनकी कम्पनी द्वारा ग्राम फतेपुर, जिला बुरहानपुर में यार्न, ट्वीस्टेड यार्न, ग्रे-फेब्रिक, आरएफडी फेब्रिक, साड़ी धोती/जॉब वर्क, पैलेट्स उत्पादन पर 297 करोड़ 86 लाख रूपये के निवेश का प्रस्ताव है। इससे 1100 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट करने वालों में मेसर्स एलम सोलर, नई दिल्ली के उपाध्यक्ष श्री आकाश अग्रवाल, मेसर्स एच.ई.जी. लि. मण्डीदीप के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री अंकुर खैतान, ईडी श्री मनीष गुलाटी, मेसर्स रमणीक पॉवर एण्ड पलॉयल प्रा. लि. बालाघाट के डारेक्टर श्री हर्ष त्रिवेदी तथा मेसर्स बुरहानपुर टेक्सटाईल्स लि. के डायरेक्टर श्री रवी पोद्दार, कम्पनी सचिव श्री वेदांत मित्तल आदि प्रतिनिधि शामिल थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |