पीड़िता बोली- सिर पर हाथ रखते ही नहीं रहा था होश, कानों के टॉप्स और मंगलसूत्र लेकर गई

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के दिनारा कस्बे में एक महिला को सम्मोहित कर उसके साथ लूट की है। घटना को अंजाम देने वाली एक महिला और एक पुरुष का सड़क पर घूमते हुए का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत दिनारा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज करने से पहले पड़ताल करने में जुटी हुई है।दिनारा कस्बे के बार्ड नंबर 18 की रहने वाली कस्तूरी बाई रजक के अनुसार वह गुरुवार की शाम घर से सब्जी लेने के लिए बस स्टैंड आई थी। पुराने थाने के पास वह सब्जी ले रही थी। तभी एक व्यक्ति पीछे से आया बोला अम्मा मुझे भूख लग रही है कुछ खाने को दिला दो। मैंने कहा कि जो भी खाना हो खरीद लो पैसे में दे दूंगी। इसी दौरान पीछे से गुलाबी कलर का सूट पहने सांवली से रंग की लड़की आई। उसने मेरे सिर पर हाथ लगाकर कहा कि अम्मा इसको कुछ खाने के लिए दिला दो ये भूखा है। उसके मेरे सिर पर हाथ रखने से ही मैं कुछ बेसुध सी हो गई।वह दोनों मुझे हाथ पकड़कर अपने साथ स्टेट बैंक की ओर ले गए। उसके बाद मुझे वापस लाते हुए चंदाबरा रोड पर ले गए। फिर मुझे सीधे सड़क से केएल जेड स्कूल के पीछे ले जाकर एक चबूतरे पर बैठा दिया। वह मुझसे बोले कि ये कान के उतार दो, मैं दूसरे लाई हूं उनको पहन लो। उस महिला ने मेरे दोनों कान के टॉप्स और मंगलसूत्र को उतार लिए। उसने उतारने के बाद मुझे यह कह कर रूमाल दे दिया कि मैंने आपकी सभी चीजों को रुमाल में बांध दिया है। .उस महिला ने मेरे दोनों कान के टॉप्स और मंगलसूत्र को उतार लिए। उसने उतारने के बाद मुझे यह कह कर रूमाल दे दिया कि मैंने आपकी सभी चीजों को रुमाल में बांध दिया है। .पीड़िता ने दिनारा थाने में पहुंचकर की शिकायतउसने मुझसे कहा कि अब मैं घर जा रही हूं। तुम भी घर चली जाना और कहकर वह चली गई। उसके बाद जब मैं होश में आई तो सीधी रोती भागती घर पहुंची। घर पहुंचकर सारा घटनाक्रम सुनाया। इसकी शिकायत लड़के के साथ दिनारा थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है।जांच कर करेंगे कार्रवाईदिनारा थाना प्रभारी राम राजा तिवारी का कहना है कि मामले की शिकायत उनके पास आई है। तस्दीक की जा रही है जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उन्हीं के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |