दो दिन छत्रपति शिवाजी टर्मिनस नहीं जाएंगी महानगरी एक्सप्रेस और मुम्बई-हावड़ा मेल

सतना: अगर आप आने वाले दिनों में सतना कटनी और जबलपुर समेत अन्य स्टेशनों से मुंबई की यात्रा करने वाले हैं तो आपके लिए ये खबर जरूरी है। मुंबई जाने वाली दो प्रमुख ट्रेनें मुंबई में होने वाले ब्लॉक के कारण प्रभावित रहेंगी।पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ के मुताबिक पश्चिम मध्य रेलवे के सतना, कटनी, जबलपुर स्टेशनों से होते हुए मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस जाने वाली दो प्रमुख ट्रेनें महानगरी एक्सप्रेस और मुंबई हावड़ा मेल दो दिनों तक सीएसटीएम के बजाय दादर स्टेशन तक ही जाएंगी भी और वहीं से रवाना भी होंगी। यह परिवर्तन मुंबई के छत्रपति शिवा जी महाराज टर्मिनस और मस्जिद स्टेशन के बीच 19 और 20 नवंबर को होने वाले ओवर ब्रिज के कार्य के कारण किया है। इन दोनों दिन यहां स्पेशल पावर ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा, जिससे कुछ गाड़ियां रद्द हुई हैं तो कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया है।हावड़ा से चलकर मुंबई के लिए 19 नवंबर को सतना पहुंचने वाली मुंबई मेल गाड़ी सीएसटीएम की बजाय दादर स्टेशन पहुंचेगी। 20 नवम्बर को यह गाड़ी हावड़ा के लिए प्रस्थान भी दादर स्टेशन से ही करेगी। इसी तरह वाराणसी से चलकर मुंबई के लिए 18 नवम्बर को सतना पहुंचने वाली महानगरी एक्सप्रेस ट्रेन भी सीएसटीएम के बजाय दादर जाएगी। यह गाड़ी 21 नवम्बर को वाराणसी के लिए प्रस्थान भी दादर स्टेशन से ही करेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |