2.90 लाख से अधिक मामलों का निस्तारण, 1433 मामलों में 12 करोड़ की वसूली

हरदोई: हरदोई में राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का शुभारंभ।हरदोई में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में वादों का निस्तारण हुआ है। राज्यपाल द्वारा बरेली जनपद में तैनाती के दौरान सम्मानित हो चुके विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव का काम करने का अंदाज़ यहां भी अपनी छाप छोड़ गए। जिसकी वजह से ई-कोर्ट सर्विसेज में लगभग 95 फीसदी मामले का निस्तारण हुआ है।विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि पहले के मुकाबले हमने अधिक मामलों का डिस्पोजल किया है। विभिन्न न्यायालय द्वारा लगभग 2800 मामलों का निस्तारण किया गया है। जिनमें एमएसीटी कोर्ट ने 27 वादों का निस्तारण करते हुए डेढ़ करोड़ से अधिक की समझौता धनराशि प्रदान कराई है। सिविल न्यायालय द्वारा 57 उत्तराधिकार के मामलों का निस्तारण करते हुए 2 करोड़ से अधिक का सेटलमेंट किया गया है। विभिन्न फैमिली कोर्ट ने 62 मामलों का निस्तारण किया है। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंको के स्टाल लगाए गए थे। जिनमें रिकवरी के 1433 मामलों में 12 करोड़ की धनराशि वसूली गई है। प्रशासन द्वारा ई-डिस्ट्रिक्ट सर्विसेज के माध्यम से 2.90 लाख से अधिक मामलों का निस्तारण किया गया है।हरदोई में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन।ये लोग रहे मौजूदइस मौके पर जिला जज राजकुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अच्छे लाल सरोज, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण सुरेंद्र वर्मा सहित अधिवक्ता कृष्ण दत्त शुक्ला टुल्लू बाबू, संजीव अवस्थी, अजीत सिंह, सुधांशु श्रीवास्तव, सतीश शुक्ला, पीपी मिश्रा आदि मौजूद रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |