रायपुर के लेडीज क्लब ने वृद्धाश्रम को किया रेनोवेट, एक्सपर्ट्स ने किया इंटीरियर वर्क

रायपुर: रायपुर की सामाजिक संस्था रायपुर लेडीज क्लब ने अपने आठवें स्थापना दिवस पर बुजुर्गों को खास तोहफा दिया। श्याम नगर स्थित वृद्धाश्रम में 600 स्क्वायर फीट के हॉल और गैलरी एरिया को महिलाओं ने नए सिरे से सजाया। इस रिनोवेशन वर्क के जरिए कोशिश की गई यहां रह रहे बुजुर्गों की लाइफ को थोड़ा एक्साइटिंग बनाने की।रायपुर लेडीज क्लब ने अपने आठवें स्थापना दिवस पर ये काम किया। क्लब प्रेसिडेंट सीमा अग्रवाल ने बताया कि रिनोवेशन के तहत वृद्ध आश्रम के 600 स्क्वायर फीट के एक्टिविटी हॉल को संवारा गया है। साथ ही लगभग 500 स्क्वायर फीट में बनी गैलरी को भी रिनोवेट किया गया है। ऑल और 9वीं की दीवार खराब हो गई थी। 1 लाख रुपए की लागत से किए गए रिनोवेशन के बाद वृद्ध आश्रम के एक्टिविटी हॉल की सूरत पूरी तरह बदल गई है।पहले ऐसी दिखती थी दीवारइन चीजों का हुआ इस्तेमानयहां पीवीसी पैनल, वॉलपेपर और रोप लाइट से डेकोरेशन किया गया है। वृद्ध आश्रम के एंट्री गेट के पास पेंट किया गया है और लॉबी में भी इंटीरियर डेकोरेशन किया गया है। क्लब मेंबर्स ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ केक काटकर अपना आठवा स्थापना दिवस भी सेलिब्रेट किया।इस मौके पर क्लब प्रेसिडेंट सीमा अग्रवाल, सुमन वलेचा, अर्चना श्रीवास्तव, सुशीला गोयल, अनीता जैन, कल्पना, माला, शोभा नथानी अंशु लोहिया, संध्या मिश्रा, रंजना, अमिता अग्रवाल, निकिता, सुधा गोयल, संगीता अग्रवाल और वृद्ध आश्रम के चेयरमैन अरविंद नेरल मौजूद रहे।क्लब प्रेसिडेंट सीमा अग्रवाल ने बताया हम अक्सर बाल आश्रम, वृद्धाश्रम और शहर के स्कूलों में जरूरत की सामग्री बांटते हैं लेकिन इस साल अपने आठवें फाउंडेशन डे पर हम कुछ खास करना चाहते थे इस मकसद से वृद्ध आश्रम का रिनोवेशन प्लान किया पहले चरण में हमने वृद्ध आश्रम के एक्टिविटी हॉल को सजाया है। भविष्य में कोशिश करेंगे की बिल्डिंग के बाहरी हिस्से को भी डेकोरेट कर सकें।बदला दीवारों का लुक।क्लब प्रेसिडेंट सीमा अग्रवाल ने बताया हमने 2014 में महज 8 मेंबर्स के साथ क्लब की शुरुआत की थी क्लब के गठन के बाद हम बच्चों बुजुर्गों और महिलाओं के सामाजिक विकास की दिशा में काम कर रहे हैं। हमारे अच्छे कामों को देखते हुए कई मेंबर्स जुड़ते गए। क्लब में बिजनेस वुमेंस और शहर के बड़े कारोबारियों और अधिकारियों के परिवार की महिलाएं शामिल हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |