दोपहर एक बजे तक 38 फीसदी से ज्यादा मतदान

शिमला| हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में दोपहर एक बजे तक 38 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सर्द मौसम होने के बावजूद मतदान केंद्रों में महिलाओं की संख्या काफी अधिक रही। पहले घंटे के मतदान में महज चार फीसदी मतदान दर्ज किया गया। सुबह 11 बजे तक इसमें 18 फीसदी की तेजी आई। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, उनकी पत्नी और दो बेटियों ने मंडी जिले के सिराज में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। सिराज से चार बार के विधायक फिर से मैदान में हैं। अपना वोट डालने के बाद, ठाकुर ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में वोट करने की अपील की। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के त्योहार में उत्साह से भाग लेने का आग्रह किया।

चुनाव अधिकारियों ने कहा कि 90 वर्षीय नजरीम मणि और उनकी 87 वर्षीय पत्नी ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के कल्पा गांव में मतदान केंद्र पर वोट डाला। वोट डालने के बाद मणि ने राज्य के मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में पूरे उत्साह से भाग लेने की अपील की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार मतदान करने वालों का अभिवादन करते हुए मतदाताओं से चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया, आज हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए मतदान का दिन है। मैं देवभूमि के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाने का अनुरोध करता हूं।

आज पहली बार मतदान करने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करके मजबूत सरकार चुनने का आग्रह किया। शाह ने कहा, एक मजबूत और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार ही हिमाचल प्रदेश को विकास में सबसे आगे रखकर देवभूमि के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है। मैं हिमाचल के मतदाताओं, विशेषकर माताओं, बहनों और युवाओं से अपील करता हूं कि वे एक मजबूत सरकार का चुनाव करें। राज्य के सुनहरे भविष्य के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। चुनाव में 412 उम्मीदवारों में से 24 महिलाएं और 388 पुरुष हैं। कुल 55,92,828 मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। उनमें से, 193,106 18-19 वर्ष की आयु के पहली बार के मतदाता हैं। 80 साल से ऊपर के 121,409 मतदाता हैं, जबकि 56,501 दिव्यांग मतदाता हैं। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

कर्नल सोफिया पर BJP मंत्री विजय शाह की अपमानजनक टिप्पणी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा, फिर आई सफाई     |     थाना बेरछा पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी करने वाली पारदी गैंग का किया गया पर्दाफाश सोने चांदी के जैवहरात बरामद कर चार आरोपीयों को किया गिरफ्तार     |     ऑपरेशन सिंदूर के बाद सैनिकों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, आदमपुर एयरबेस पर की मुलाकात     |     ओवैसी को BJP की B-टीम बताने में जुटी RJD, बिहार में मुस्लिमों को साधने में जुटे लालू-तेजस्वी?     |     PM मोदी के खिलाफ लिखी आपत्तिजनक पोस्ट… उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी सुलेमान को किया गिरफ्तार     |     लड़की के पेट में अचानक उठा दर्द, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देख परिजनों के पैरों तले खिसक गई जमीन… दादा की शर्मनाक करतूत का हुआ भंडाफोड़     |     ईसाई पति की मुस्लिम पत्नी को 27 साल पुराने सपने ने इतना सताया… लंदन से बांग्लादेश, फिर पहुंची काशी, बन गई हिंदू     |     जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, 1 को किया ढेर     |     2 वाक्य बोलकर ही पीएम मोदी ने भारत से लेकर दुनिया के कोने-कोने में बैठे विरोधियों के एजेंडे कर दिए फेल     |     पंजाब में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 15 की हालत नाजुक, बोल भी नहीं पा रहे     |