किसानों की सुविधा के लिए सरकार ने खोले केंद्र,अब 2,525 जगहों पर खरीदा जाएगा धान

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकार ने धान खरीदी के लिए 28 नये केंद्र खोलने की अनुमति जारी कर दी है। इन केंद्रों पर धान खरीदी की सभी आवश्यक सुविधाएं कर संचालन शुरू करने को कहा गया है। ये नये केंद्र 16 जिलों में खोले जाएंगे। अभी तक प्रदेश भर में दो हजार 497 केंद्रों पर धान की खरीदी की जा रही थी।न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी एक नवम्बर से शुरू हुई है। करीब एक लाख पांच हजार किसानों ने 11 नवम्बर तक3 लाख 23 हजार मीट्रिक टन धान बेचा है। इसके एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 653 करोड़ 77 लाख रुपए का भुगतान जारी कर दिया गया है। खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया, 11 नवम्बर को 22 हजार 333 किसानों से 71 हजार 712 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। इसके लिए किसानों को आज 29 हजार 375 टोकन जारी किए गए थे। इनमें “टोकन तुंहर हाथ’ एप से 3 हजार 77 टोकन जारी किए। शनिवार की धान खरीदी के लिए राज्य में 27 हजार 353 टोकन तथा “टोकन तुंहर हाथ’ एप के जरिये 3 हजार 667 टोकन जारी किए गए हैं। राज्य में धान खरीदी निर्बाध रूप से जारी है। अधिकारी धान की व्यवस्था पर निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं। धान खरीदी को लेकर कहीं से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है।यहां देखिए नये खरीदी केंद्रों की सूचीइस बार सबसे अधिक खरीदी की तैयारीराज्य सरकार ने इस वर्ष 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान लगाया है। यह अब तक की सबसे बड़ी सरकारी खरीदी होगी। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25 लाख 92 हजार किसानों का पंजीयन हुआ है। इसमें लगभग एक लाख 86 हजार नये किसान है। इस साल किसानों से सामान्य धान दाे हजार 40 रुपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान दो हजार 60 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है।धान का उठाव भी होने लगाखाद्य सचिव टोवेश्वर वर्मा ने बताया, पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी शुरू हो गया है। अब तक 84 हजार 304 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डी.ओ. जारी किए गए हैं। जिसके एवज में उपार्जन केंद्रों से 22 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |