160 किमी एरिया होगा कवर, मंत्री के काम को समय पर पूरा करने के निर्देश

चंडीगढ़। पंजाब में बुनियादी सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण मुहैया करवाने की दिशा में सरकार द्वारा बटाला शहर को सीवरेज सुविधा मुहैया करवाने के लिए 127.99 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने इस प्रोजेक्ट के काम-काज का जायजा लिया और पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को कामकाज को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।डॉ. निज्जर ने बताया कि बटाला शहर का करीब 160 किलोमीटर एरिया सीवरेज नेटवर्क के अधीन आएगा। इसके अलावा इस प्रोजेक्ट के अधीन 30 एमएलडी की क्षमता वाला सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और मैन पंपिंग स्टेशन भी कवर किया जाएगा। इससे बटाला शहर की बड़ी आबादी को सीवरेज सिस्टम का लाभ मिलेगा।इससे मेन डेरा बाबा नानक रोड, मान नगर, डंबीवाल, हसनपुरा, पुंडेर, मुर्गी मोहल्ला, शुकरपुरा, सुंदर नगर, मेन अलीवाल रोड, कच्चाकोट तेलियांवाल, जुझार नगर, जवाहर नगर, खतीब, अल्लोवाल गांव, अमृतसर रोड, धीर रोड और जालंधर बाइपास रोड को कवर किया जाएगा।इसके अलावा अरमान रिजोर्ट के साथ लगने वाले क्षेत्र, मलावे की कोठी, बोदे की खुई, मेन जालंधर रोड, नवरूप नगर, नारायण नगर, गुरू नानक कॉलेज का पिछला हिस्सा, गुरू नानक अकादमी का पिछला हिस्सा, श्री हरगोबिंदपुर रोड, काहनूवान रोड के साथ लगने वाले क्षेत्र, झाडियांवाल, प्रेम नगर, शांति नगर, बसंत नगर, प्रीत नगर, मॉडल टाऊन, काला नंगल रोड, दसमेश नगर, करतार नगर आदि इलाके बटाला टाउन सीवरेज प्रोजेक्ट के अंतर्गत कवर किए जाएंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |