शासकीय भवनों को राजस्व रिकार्ड में दर्ज करें- कलेक्टर श्री जैन , राजस्व अभियान के तहत ग्राम ईमलीखेड़ा में लगाए गए शिविर का निरीक्षण

शासकीय भवनों को राजस्व रिकार्ड में दर्ज करें- कलेक्टर श्री जैन
—
राजस्व अभियान के तहत ग्राम ईमलीखेड़ा में लगाए गए शिविर का निरीक्षण
–शाजापुर-
शासकीय भवनों को राजस्व रिकार्ड में दर्ज करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज जिले में चल रहे राजस्व अभियान के तहत ग्राम ईमलीखेड़ा में लगाए गए शिविर के निरीक्षण के दौरान दिये। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्री सत्येन्द्र सिंह, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आरके मण्डल, तहसीलदार श्री अशोक कुमार सेन भी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी को निर्देश दिये कि ग्राम में मौजूद शासकीय स्कूल, आंगनवाड़ी आदि के भवनों को राजस्व रिकार्ड में दर्ज करें। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि राजस्व विभाग द्वारा कई सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है। कोई भी व्यक्ति अपने भूमि से संबंधित रिकार्ड जैसे कि पावती, खसरा, बी-1, रिकार्ड में संशोधन जैसे कार्य ऑनलाइन करा सकते हैं। कलेक्टर श्री जैन ने ग्रामीणों को बताया कि “प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना” के तहत ग्रामों का ड्रोन के माध्यम से सर्वे कर नक्शा बनाया जायेगा। नक्शे के आधार पर ग्रामीणों को आवासीय जमीन का मालिकाना हक संबंधी अधिकार पत्र दिया जायेगा। मालिकाना हक प्राप्त होने के बाद ग्रामीण अधिकार पत्र से ऋण प्राप्त कर सकते हैं। अधिकार पत्र के माध्यम से जमीन का विक्रय कर सकते हैं। कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि राजस्व से संबंधित मामलों जैसे कि नामांतरण, फौती नामांतरण, बटवारा, रिकार्ड सुधार आदि के काम करने के लिए प्रत्येक गुरूवार चयनित ग्रामों में शिविर लगाए जाते हैं। ग्रामीण जन शिविर में आवेदन देकर अपना राजस्व से संबंधित कार्य करवा सकते हैं। सभी लोगों को अपनी भूमि के रिकार्ड को दुरूस्त रखना चाहिये। साथ ही उन्होंने “मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना” के संबंध में बताते हुए कहा कि जिन परिवारों में सदस्यों की संख्या अधिक है और रहने के लिए स्थान कम है, ऐसे लोगों को राज्य शासन की इस योजना के तहत 60 वर्ग मीटर का आवासीय पट्टा दिया जायेगा। इसके लिए कलेक्टर ने पटवारियों को ग्राम पंचायत के सचिवों के साथ ग्रामों का सर्वे कर कम से कम 10-10 प्रकरण बनाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने रोजगार सहायक को सभी पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के भी निर्देश दिये। प्रधानमंत्री कृषक समृद्धि योजना एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का ग्रामीणजनों को लाभ मिल रहा है या नहीं, इसकी भी जानकारी ली। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री कृषक समृद्धि योजना का सोशल ऑडिट करने एवं अपात्र लोगों से वसूली करने के निर्देश दिये।

ग्राम ईमलीखेड़ा में उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि राजस्व संबंधी कामों के लिए अब उन्हें तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। वे अब एमपी ऑनलाइन के माध्यम से ऋण पुस्तिका निकला लेते हैं। कलेक्टर ने पटवारी को निर्देश दिये कि राजस्व संबंधी ऑनलाइन सुविधाओं के संबंध में ग्राम में प्रचार-प्रसार कर ग्रामीणों को बताएं। ग्राम के रमेश्चन्द्र ने ऋण पुस्तिक में नाम सुधार करने का अनुरोध किया। ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान भूमि पर अतिक्रमण है। इस पर कलेक्टर ने आरआई को सीमांकन कराने के निर्देश दिये। ग्राम कादीखेड़ी एवं ईमलीखेड़ा के ग्रामीणों ने ग्राम की विद्युत समस्या के बारे में जानकारी दी। कलेक्टर ने ग्राम के प्रधान को 01 से 05 मार्च तक वृक्षारोपण कराने के लिए कहा। कलेक्टर ने ग्राम के सचिव को निर्देश दिये कि “पेंशन आपके द्वार” योजना के तहत पेंशन पाने वाले हितग्राहियों को पोस्टमैन के माध्यम से पेंशन का वितरण कराएं। उन्होंने सचिव को रूट चार्ट बनाकर पोस्टमैन को देने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने सचिव को निर्देश दिये कि पेंशन पाने वाले हितग्राहियों को पेंशन के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़े, उन्हें घर बैठे ही पोस्टमैन के माध्यम से पेंशन मिलने लगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |