कर्ज से तंग आकर एक ही परिवार के 6 लोगों ने खाया जहर, 5 की मौत

बिहार के नवादा शहर में कर्ज से तंग आकर एक ही परिवार के छह सदस्यों ने सामूहिक खुदकुशी के इरादे से जहर खा लिया। इनमें से 5 की मौत हो गई। बताया गया है कि सूदखोर परिवार पर दबाव डाल रहे थे।  परिवार के मुखिया केदारनाथ गुप्ता का परिवार नवादा के न्यू एरिया की आदर्श सोसायटी में किराए के घर में रहता था। गुप्ता व उनके परिवार के 6  लोगों ने जहर खाया। इनमें से गुप्ता समेत 5 की मौत हो चुकी है और एक गंभीर है।

नवादा पुलिस के अनुसार केदारनाथ गुप्ता मूलरूप से रजौली के रहने वाले थे। वे कुछ समय से अपने परिवार के साथ नवादा में रह कर कारोबार करने लगे थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुप्ता ने कई सूदखोरों से कर्ज ले रखा था और वे उन पर पैसा चुकाने का दबाव बनाते हुए प्रताड़ित कर रहे थे। गुप्ता ही नहीं पूरे परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि संभवत: इसी कारण से पूरे परिवार ने सामूहिक खुदकुशी का कदम उठाया।

मृतकों की पहचान केदारनाथ गुप्ता, उनकी पत्नी अनिता और तीन बच्चों के रूप में हुई। दो लोगों की आदर्श सोसायटी में ही मौत हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल में प्राण त्याग दिए। नवादा पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बर्थडे पार्टी में महिला को पिलाया ‘नशीला जाम’, पीते ही खो बैठी सुध-बुध, होश आते ही लगी चिल्लाने     |     बिहार में राहुल गांधी का दलित कार्ड… हॉस्टल में छात्रों से संवाद तो एक्टिविस्ट्स के साथ देखेंगे फुले फिल्म     |     अंतिम सांस निकलने से पहले पहुंच गई पुलिस! जान बचाने के लिए तोड़ दिया घर, फांसी पर लटके युवक को बचाया     |     कुत्ते के गले में रस्सी बांधा, ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने डॉग को घसीटा; वायरल हुआ Video तो भड़के लोग     |     ‘ऐ जी! कार रोकिए ना…’, दुल्हन ने रास्ते में रुकवाई गाड़ी, फिर वहीं से कर गई ऐसा कांड, सदमे में आ गया दूल्हा     |     1400 पन्नों में लिखा है मुस्कान-साहिल का हर राज, पुलिस कोर्ट को देगी सबूत, 16 गवाह बताएंगे सौरभ मर्डर केस की कहानी     |     मॉडल गर्लफ्रेंड, टीचर बीवी और 10 लाख की सुपारी… दिल्ली के सुनीता हत्याकांड में 7 साल बाद आया फैसला     |     आंधी-बारिश… दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट, UP-बिहार में लू, जानें 8 राज्यों का मौसम     |     दिग्विजय सिंह बोले- सीजफायर की घोषणा के बाद पाकिस्तान का मिसाइल दागना गलत, सख्ती से रोक लगना चाहिए     |     रीवा में रूह कंपा देने वाली वारदात… दोस्त का गला काटते हुए वीडियो बनाया, फिर उसके परिवार को भेज दिया     |