तेज रफ्तार बाइक तांगे से टकराई, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

रायबरेली: रायबरेली में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।रायबरेली में बुधवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। बाइक सवार युवक तांगे से टकरा गया। आसपास के ग्रामीण आनन-फानन युवक को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।भदोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़वा ग्राम सभा के पास डलमऊ की तरफ से आ रहे बाइक सवार जयशंकर टांगे से टकरा गए। इससे गाड़ी अनियंत्रित हुई और सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आनन फानन में लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जय शंकर को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजाभदोखर थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |