उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए धारा 144 के तहत शाजापुर जिले में प्रतिबंध

शाजापुर
—-
शासन के द्वारा सभी उर्वरकों की लगातार उपलब्धता सुनिश्चित करायी जा रही है परन्तु निचले स्तर पर अपारदर्शिता, कालाबाजारी तथा उच्च मूल्य पर विक्रय की स्थितियां न बने तथा इस कारण किसानों में असंतोष व कानून व्यवस्था की स्थिति न निर्मित हो, इसके लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दिनेश जैन ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये है।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष रबी 2022-23 में गेहूं 201900 हेक्टेयर एवं दलहन 51900 हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी होने की संभावना है। बोनी कार्य निरंतर जारी है। अभी तक लगभग 52 प्रतिशत बोनी का कार्य हो चुका है तथा आगे बोनी कार्य में और तेजी आयेगी। मैदानी अधिकारी एवं कर्मचारी से प्राप्त हो रही सूचना अनुसार जिले में कृषको द्वारा उर्वरको की मांग निरंतर बढ़ रही हैं। भविष्य में उर्वरको की मांग में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दिनेश जैन द्वारा जारी आदेश अनुसार सभी सेवा सहकारी समितियों एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं द्वारा दुकान के बाहर प्रत्येक का उर्वरकवार प्रतिदिन का ओपनिंग स्टॉक एवं उर्वरक की दर स्पष्ट रूप से दर्शनीय स्थल पर प्रदर्शित करें। सहकारी समितियो तथा निजी विक्रेताओं द्वारा कृषको को बिल अनिवार्य रूप से दें। सहकारी समितियो तथा निजी विक्रेताओं द्वारा उर्वरको का विक्रय पी.ओ.एस. मशीन द्वारा ही किया करे। साथ ही तथा सुनिश्चित हो कि पी.ओ.एस. मशीन पर प्रदर्शित हो रही उर्वरको की मात्रा का भौतिक रूप से उपलब्ध उर्वरको की मात्रा से मिलान हो। सेवा सहकारी समितियों एवं निजी उर्वरको विक्रेताओं द्वारा उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 का पालन सुनिश्चित करें।

यह आदेश दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 (1) के अंतर्गत एक पक्षीय पारित किया गया है। कोई भी व्यक्ति इस संबंध में अपनी आपत्ति याआवेदन दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 (5) के अंतर्गत प्रस्तुत कर सकता है। पूर्व से प्रचलित अन्य प्रतिबंधात्मक आदेशों के प्रावधान पूर्ववत लागू रहेगें।

इस आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित सेवा सहकारी समितियो एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं के विरूद्ध चोर बाजारी निवारण और आवश्यक वस्तु प्रदाय अधिनियम 1980 तथा भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध माना जाकर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
#144
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |