शाजापुर जिले के हर नगर में खोले जाये आनंदम् केन्द्र,,कलेक्टर की अध्यक्षता में सामाजिक संगठनों की बैठक

शाजापुर
—-
राज्य आनंद संस्थान की परिकल्पना पर आधारित आदर्श आनंदम केन्द्र की नगर शाजापुर में स्थापना के लिए कलेक्टर श्री दिनेश जैन की अध्यक्षता में सामाजिक संगठनों की बैठक आहूत की गई। आनंदम केन्द्र एक ऐसा स्थल होगा, जहां पर लोग अपने संसाधन, ज्ञान व कुशलता से परस्पर एक दूसरे की मदद कर जॉय ऑफ गिविंग का आनंद ले सके, इसके लिए नागरिकों के पास उपलब्ध संसाधन व कौशल का विस्तार अन्य लोगों तक पहुंचे, बच्चों में मूल्यपरक शिक्षा, कौशल विकास, खेलकूद, योग कक्षाऐं, गायन, संगीत, नृत्य, चित्रकला आदि, वृद्धजनों के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियॉं, महिलाओं के लिए सिलाई-कढ़ाई, कुकींग आदि का प्रशिक्षण एवं अन्यान्य गतिविधियॉं जन सहयोग से निःशुल्क सिखाई जायेगी। साथ ही नागरिकों से जुड़े विशिष्ट दिन जैसे, जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ आदि पर जरूरतमंदो को सहायता और वृक्षारोपण आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। आनंदम केन्द्र पर आवश्यकता से अधिक वस्तुओ को अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों के उपयोग हेतु जिसमें मुख्यतः नये-पुराने वस्त्र, खिलौने, विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक व अन्य पुस्तके, घरेलू विद्युत उपकरण, उपयोगी बर्तन, फर्नीचर, खेल सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री एवं अन्य सामग्री जो आवश्यकता से अधिक है और किसी अन्य के उपयोग में आ सके, वह छोड़ी जा सकती है, ताकि जरूरतमंद की अपने उपयोग की वस्तु वहां से बिना किसी संकोच के प्राप्त कर सके। आनंदम केन्द्र की स्थापना नगरपालिका परिषद, सामाजिक संस्थाओं एवं जनसहयोग से संचालित किया जायेगा। कलेक्टर श्री जैन ने निर्देश दिये कि आनंदम केन्द्र नगर शाजापुर में शीघ्र ही प्रारंभ करें। साथ ही साथ जिले के अन्य नगरीय क्षेत्रों में भी इस प्रकार के आनंदम केन्द्र खोले। इस अवसर पर राज्य आनंद संस्थान भोपाल से स्टेट प्रोग्राम कोर्डिनेटर श्री मनु दीक्षित ने राज्य आनंद संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं नगर शाजापुर में आनंदम केन्द्र की स्थापना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |