Shajapur जलसंसाधन विभाग राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान दें, कलेक्टर

शाजापुर
—-
जिले में नहरों के माध्यम से जिन किसानों एवं संस्थाओं को पानी दिया गया है और उनके द्वारा बकाया राशि जमा नहीं कराई जा रही है, इनकी राजस्व वसूली के लिए जल संसाधन विभाग विशेष प्रयास करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज जिला स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक में दिये। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री जलसंसाधन श्री टीके परमार, पीएचई श्री विजय सिंह चौहान, जलसंसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी मक्सी श्री आरके सांकला, शाजापुर श्री अंकित पाटीदार एवं शुजालपुर श्री परीक्षित कनाश सहित जलसंसाधन एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर ने बैठक में कहा कि नहर प्रारंभ होने से पहले ही वसूली की कार्रवाई शुरू कर दें। पुरानी बकाया राशि एवं चालू वर्ष की राशि कृषकों से वसूली के उपरांत ही पानी दिया जाए। नगरपालिकाओं से वसूली के संबंध में कलेक्टर ने कहा कि संबंधित निकायों को पत्र जारी करें। कालापीपल नगरपंचायत के लिए मोहम्मदपुर मछनई बेराज से पानी प्रदाय करने के संबंध में बिल जारी करने के निर्देश दिये। शाजापुर नगर के लिए चीलर जलाशय में 8 फिट पानी आरक्षित रखने के निर्देश कलेक्टन ने दिये। साथ ही लखुंदर जलाशय में भी 08 फिट पानी पेयजल के लिए आरक्षित रखने के लिए कहा। वसूली के लिए पुलिस प्रशासन एवं विद्युत वितरण कंपनी की सहायता लेने के भी निर्देश कलेक्टर ने दिये। जलसंसाधन कार्यपालन यंत्री श्री परमार ने बताया कि इस वर्ष 20 नवम्बर से नहर खोली जायेगी। साथ ही श्री परमार ने जिले की लघु एवं मध्यम सिंचाई परियोजनाओं की जानकारी भी दी।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |