स्कूली छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली, कलेक्टर ने लोगों से कहा- मतदाता सूची में जुड़वाएं नाम

रायसेन: रायसेन में बुधवार सुबह 9 बजे शहर के सागर मार्ग पर उत्कृष्ट विद्यालय से मतदाता जागरूकता रैली निकली। रैली को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे ने हरी झंडी दिखाई। इस रैली में रायसेन शहर के लगभग 4 स्कूलों के 250 से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई सागर तिराहे पहुंची। यहां से वापस उत्कृष्ट विद्यालय पर रैली का समापन हुआ।रैली में उप जिला निर्वाचन अधिकारी मकसूद अहमद, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, एसडीएम एलके खरे, जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी छात्र-छात्राओं के साथ रैली में शामिल मतदाताओं को जागरूक करते चल रहे थे। छात्र-छात्राएं हाथों में मतदाताओं को जागरूक करने वाले स्लोगन लिखे हुए तख्ती लिए थे। छात्र-छात्राएं निष्पक्ष मतदान करने के नारे भी लगा रहे थे।कलेक्टर अरविंद दुबे ने लोगों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील भी की। भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. के निर्देश के अनुसार फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 कार्यक्रम 9 नवंबर से शुरू हो रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |