मतदान केंद्रों पर जाकर लिया स्थिति का जायजा, शांतिपूर्वक चल रही वोटिंग

करनाल: मतदान केन्द्रों का निरिक्षण करते SP व DC।हरियाणा के करनाल समेत 9 जिलों में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। जैसे जैसे वक्त बीत रहा है, मतदाताओं की भीड़ मतदान केंद्र पर जुट रही है। मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्वक चल रहा है। SP गंगाराम पूनिया और DC अनीश यादव मतगणना केंद्रों का दौरा कर रहे हैं। वजह साफ है, CM सिटी होने की वजह से किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति प्रदेश भर में मुद्दा बन सकती है। लिहाजा किसी भी तरह का कोई विवाद न हो, इसलिए दोनों सीनियर अधिकारी देर रात से ही फील्ड में हैं।मतदान केन्द्र पर लोगों से बातचीत करते प्रशासनिक अधिकारी।सीनियर अधिकारियों के फील्ड में उतरने का असर मतदान केंद्रों पर साफ नजर आ रहा है। मतगणना के काम में लगे चुनाव अधिकारी अतिरिक्त मुस्तैदी बरत रहे हैं। मतदान करने आए मतदाता के साथ सही से व्यवहार किया जा रहा है। जिले में दोपहर तक सभी जगह पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है।सुबह ये बंद हुई थी EVMसुबह के वक्त एक दो जगह EVM के बंद होने की शिकायत मिली। इसके बाद तुरंत ही EVM मशीन बदल दी गई। स्थिति यह है कि यदि कोई मतदाता या प्रत्याशी छोटी सी भी शिकायत करता है तो अधिकारी उसे तब तक समझाते हैं, जब तक कि वह संतुष्ट नहीं हो जाता।अधिकारियों से बातचीत करते SP।प्रशासन के इंतजाम पुख्ताचुनाव केंद्रों को जायजा लेने पहुंचे रहे DC व SP ने कहा जिले में चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से चल रहे है। एक दो जगह से EVM में खराबी होने की सूचना जरूर थी। जिसे मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत ठीक कर दिया और जो ठीक नहीं नहीं हुई उसे बदल दिया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |