Manoj Bajpayee की अपकमिंग कोर्ट रूम ड्रामा की तस्वीरें आई सामने, मुंबई में चल रही है शूटिंग…

Court Room Drama : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता मनोज बाजपेयी ने हाल ही में अपने अपकमिंग अनटाइटल्ड कोर्ट रूम ड्रामा की घोषणा की। विनोद भानुशाली के भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड, सुपर्ण एस वर्मा और ज़ी स्टूडियो द्वारा समर्थित, इस कोर्ट रूम ड्रामा के सेट से तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होने लगी हैं।

इस कोर्ट रूम ड्रामा की शूटिंग पिछले महीने के शुरुआती हफ्तों में शुरू हुई थी, मुंबई में चल रही इसकी शूटिंग की कुछ झलकियां सामने आने लगी हैं। ये तस्वीरें मुंबई शेड्यूल की हैं, जिसमें कोर्ट रूम के कुछ इंटेंस सीन शूट किए जाएंगे। इसके अलावा, शुरू से अंत तक, शेड्यूल को मुंबई में अलग अलग जगहों पर शूट किया जाएगा।

हाल ही में, टीम ने जोधपुर में एक शूटिंग शेड्यूल खत्म किया है जो कलाकारों के लिए एक शानदार अनुभव रहा है। मनोज बाजपेयी ने इस यात्रा के दौरान शहर के अमेजिंग हॉस्पिटैलिटी का अनुभव करने के लिए भी आभार व्यक्त किया। इसके अलावा, जबकि फिल्म की शूटिंग अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है, निर्माता 2023 में इसके रिलीज होने की उम्मीद कर रहे हैं।

यह हार्ड हिटिंग कहानी हिंदी फिल्मों में निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की की शुरूआत है जिन्होंने एस्पिरेंट्स, सास बहू आचार प्राइवेट लिमिटेड, फ्लेम्स जैसे कई लोकप्रिय ओटीटी शोज बनाए है। यह फिल्म सुपर्ण एस वर्मा और मनोज बाजपेयी को उनकी अवॉर्ड विनिंग सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के बाद एक साथ लाती है। फिल्म में एक बेहतरीन कलाकारों की टुकड़ी भी शामिल है।

ज़ी स्टूडियोज और भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड की प्रस्तुति, अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित सुपर्ण एस वर्मा की कोर्ट रूम ड्रामा, विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, आसिफ शेख और विशाल गुरनानी द्वारा निर्मित है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |