बोले धूमेश्वर मंदिर चलो, प्रसाद में नशीला पदार्थ खिला दिया धक्का

मुरैना: मुरैना में एक युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी अर्टिका कार लूटने का मामला सामने आया है। युवक किराए पर अपनी कार चलाता है। युवकों ने उसे डबरा से आगे धूमेश्वर मंदिर तक के लिए गाड़ी किराए पर ले चलने को कहा था। जब वे मंदिर से वापस लौट रहे थे उसी समय उन युवकों ने उसे प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और गाड़ी से धक्का देकर किरा दिया। उन युवकों ने उसकी जेब से पर्स व उसका मोबाइल तक निकाल लिया था। जब वह होश में आया तो घरवालों को फोन किया। घरवाले उसे लेकर मुरैना लाए जहां कोतवाली थाना पुलिस ने मामला अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है वहीं उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना मंगलवार की है। बता दें, कि नरेन्द्र सिकरवार नामक युवक के पास अर्टिका कार है। वह उस कार को किराए पर चलाता है। उसके पास फोन आया कि डबरा के आगे धूमेश्वर मंदिर चलना है। वह तैयार हो गया। 3700 रुपए में भाड़ा तय हुआ। मुरैना बैरियर चौराहे से चार लोग उसकी कार में बैठे। वह कार लेकर ग्वालियर होता हुआ डबरा तथा बड़ौनी होता हुआ धूमेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा। वहां सभी लोगों ने भगवान के दर्शन किए। उसके बाद वहां से लौटते समय उन लोगों ने उसे खाने के लिए प्रसाद दिया। प्रसाद खाने के बाद उसे चक्कर आने लगे। वह बेहोश होने लगा। जैसे ही वह बेहोश होने लगा, बड़ौनी चौराहे के पास उन लोगों ने उसकी जेब से उसका पर्स व मोबाइल निकाल लिया और उसे कार में से धक्का देकर बाहर फैंक दिया। इसके बाद वे लोग उसकी अर्टिका कार लेकर चले गए।अस्पताल में लेटा युवक नरेन्द्र सिकरवारहोश में आने पर घरवालों को किया फोनयुवक को जब काफी देर बाद होश आया तो उसने पाया कि उसके साथ लूट हो गई है। उसने किसी दूसरे आदमी का मोबाइल लेकर मुरैना स्थित अपने घरवालों को फोन किया। घरवाले उसे लेकर मुरैना पहुंचे तथा कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया। कोतवाली थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।कोतवाली थाने में बैठे परिजनजिला अस्पताल में चल रहा इलाजयुवक की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है। वह अर्ध बेहोशी की हालत में है। उसका जिला अस्पताल के मेडीकल वार्ड में इलाज चल रहा है।
Source link

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |