दरोगा को गोली मार कर 3 बदमाशों ने लूटी पिस्टल और 10 कारतूस; नहीं लगा सुराग

वाराणसी: वाराणसी कमिश्नरेट के सीमा विस्तार के बाद पुलिस के इकबाल को पहली बड़ी चुनौती मिली है। 3 बदमाशों ने वर्दी पहने दरोगा पर सरेराह हमला कर उन्हें गोली मारी। फिर उनकी सरकारी पिस्टल, 10 कारतूस, पर्स और मोबाइल लूट लिए। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस की 5 टीमें गठित की गई है। मगर, वारदात के दूसरे दिन भी मनबढ़ बदमाशों के बारे में पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा।वारदात के संबंध में रोहनिया थाने में दरोगा की तहरीर पर 3 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, आमजन के बीच इस वारदात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। लोगों का कहना है कि जब वर्दी पहने हुए दरोगा सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी अपने बारे में सोच सकता है।पीएसी के सिपाही से 2015 में दरोगा बने अजय यादव मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के भीखमपुर गांव के निवासी हैं।दौड़ते हुए पहुंचे अस्पताल और बोले गोली लगी हैलक्सा थाने में तैनात 2015 बैच के दरोगा अजय यादव मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के भीखमपुर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने रोहनिया थाना के जगतपुर क्षेत्र में प्लाट खरीदा था और अब वहीं मकान बनवा रहे हैं। मंगलवार की शाम वर्दी पहने हुए अजय अपनी बुलेट से अपने प्लाट पर जा रहे थे। जगतपुर नहर क्षेत्र के पास मॉस्क लगाए हुए तीन बदमाशों ने उन्हें घेर कर रोक लिया। कहासुनी और गालीगलौज के साथ ही तीनों बदमाश अजय के साथ हाथापाई करने लगे।रोहनिया स्थित प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के बाद भर्ती दरोगा अजय यादव को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश।दो बदमाशों को अजय ने दबोच लिया। इसी बीच तीसरे ने उनकी कमर से पिस्टल निकाल कर उनके सीने में दायीं ओर गोली मार दी। गोली मारने के साथ ही बदमाश अजय की पिस्टल, कारतूस पर्स और मोबाइल छीन लिए। इसके बाद असलहा लहराते हुए भाग निकले। बदमाशों की गोली से घायल दरोगा अजय पैदल ही भागते हुए अस्पताल तक पहुंचे और डॉक्टरों को बताए कि उन्हें गोली मारी गई है। इस पर आनन-फानन उनका इलाज शुरू हुआ और ऑपरेशन कर गोली निकाली गई।जगतपुर नहर क्षेत्र में जहां दरोगा को गोली मारी गई वहां देर रात तक पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस को आशंका थी कि कहीं सरकारी पिस्टल और कारतूस बदमाश झाड़ियों में फेंक कर न भागे हों। हालांकि पिस्टल और कारतूस बरामद नहीं हो सकी।घटना गंभीर है, बदमाश बचेंगे नहींदरोगा अजय यादव को गोली मारे जाने की सूचना पाकर कमिश्नरेट के आला अफसरों ने घटनास्थल का मुआयना किया। अस्पताल जाकर डॉक्टरों से दरोगा अजय की तबीयत के बारे में अफसरों ने जानकारी ली। गौरतलब है कि बीते हफ्ते ही वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट का दायरा बढ़ा कर जिले के ग्रामीण इलाका भी इसमें शामिल कर दिया गया है।दरोगा को गोली मारे जाने वाले स्थान पर पुलिस अफसर देर रात तक डटे रहे। इसके साथ ही जिले की सीमाओं को सील कर रात भर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया।उधर, पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने कहा कि यह घटना गंभीर है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टेक्निकल टीम के साथ पांच टीमें लगाई गई हैं। बदमाश चिह्नित कर हर हाल में बेहद जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |