हाफ इयरली एग्जाम के नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी टीचर्स की नहीं हुई नियुक्ति

भिलाई: राज्य शासन ने गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले। शिक्षा विभाग को इसके सेटअप की जिम्मेदारी गई, लेकिन हालत यह है कि अर्धवार्षिक परीक्षा होने को है, और अभी स्कूलों में टीचर्स की नियुक्ति नहीं हो पाई है। ऐसे में बच्चों का कोर्स कैसे पूरा होगा और कैसे परीक्षा की तैयारी कर पाएंगे ये बड़ा सवाल है।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दिसंबर में 10वीं और 12वीं कक्षा की अर्धवार्षिक परीक्षा लेने की अधिसूचना जारी कर दी है। कई शासकीय और निजी स्कूलों ने अर्धवार्षिक परीक्षा की समय सारणी तक जारी कर दी है। ऐसे में दुर्ग जिले में खोले गए 23 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अभी तक टीचर्स की नियुक्ति तक नहीं हुई है। अभी तक यहां संविदा और प्रतिनियुक्ति में नियुक्तियों की प्रक्रिया ही चल रही है। इसके चलते इन स्कूलों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित है। हालत यह है कि अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की तिमाही परीक्षा तक नहीं ली जा सकी।स्वामी आत्मानंद स्कूल की फाइल फोटोलेट लतीफी होने की और भी हैं वजहपहले जिले में 16 अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित किए जा रहे थे। यहां संविदा नियुक्ति के लिए जून-जुलाई में अधिसूचना भी जारी कर दी गई थी। इसी बीच 7 और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी और हिंदी माध्यम उत्कृष्ट स्कूलों की घोषणा की गई। इसी दौरान यहां संविदा शिक्षकों की नियुक्तियों में गड़बड़ी का मामला सामने आ गया। इसकी वजह से जारी नियुक्ति संबंधी अधिसूचना रद्द की गई। फिर जिले के आला अफसरों के नेतृत्व में अलग से समिति बनाई गई। इसी दौरान तृतीय वर्ग कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन में चले गए। जब वह काम पर लौटे तो नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हुई, जो अभी तक चल रही है।जारी है सहायक शिक्षकों और व्याख्याताओं की भर्तीस्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट स्कूलों में अभी तक सहायक शिक्षकों और व्याख्याताओं की नियुक्ति ही चल रही है। अभी तक इन स्कूलों में पुस्तकालय प्रभारी, खेल शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक, सहायक ग्रेड 2 और 3 की नियुक्ति नहीं हो पाई है। अभी आवेदनों की स्क्रूटनी चल रही है। आने वाले दिनों में पात्र उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, तब जाकर इनकी भर्ती हो पाएगी।अतिरिक्त कक्षाएं लेकर पाठ्यक्रम पूरा करने का दावाजिला शिक्षा अधिकारी अभय कुमार जायसवाल का कहना है कि शिक्षकों और व्याख्याताओं की नियुक्ति हो चुकी है। सभी ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। अशैक्षिक पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। बाद में खुले स्कूलों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। वहां अवकाश के दिनों में एक्स्ट्रा क्लास और स्कूल के दिनों अतिरिक्त कक्षाएं लेकर पाठ्यक्रम किया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |