Shukra Rashi Parivartan 2022: शुक्र की विशेष कृपा से चमक उठेगी इन तीन राशि के जातकों की किस्मत

हर ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करता है. जो हर एक राशि को किसी न किसी रूप में प्रभावित करता है. शुक्र का तुला राशि में गोचर करना 3 राशियों के लिए शुभ फलदाई साबित होगा. तो चलिए जानते हैं, वे कौन सी 3 राशियां हैं और क्या होता है मालव्य योग.

Shukra Ka Rashi Parivartan : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह समय-समय पर अपना राशि परिवर्तन और नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं. यह बदलाव कुछ जातकों के लिए शुभ और किसी के लिए अशुभ हो सकता है. शुक्र ग्रह को भौतिक सुख और वैभव के का ग्रह माना जाता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार शुक्र ग्रह तुला राशि में 18 अक्टूबर को गोचर हुआ था. शुक्र का तुला में गोचर करना मालव्य योग बना रहा है, जिसका असर किन 3 राशियों पर पड़ेगा, आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

-क्या है मालव्य योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मालव्य योग को शुक्र ग्रह से संबंधित बताया गया है. ज्योतिष घटनाओं के हिसाब से जिस जातक की कुंडली में शुक्र लग्न से अथवा चंद्रमा से केंद्र के घरों में शुक्र ग्रह स्थित है, तब मालव्य योग बनता है. इसे सरल शब्दों में कहा जाए तो किसी जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह लग्न अथवा चंद्रमा से 1, 4, 7 या दसवें घर में वृष, तुला और मीन राशि में स्थित है तो जातक की कुंडली में मालव्य योग बनता है.

किन राशियों को मिलेगा फायदा

– मेष राशि
इस बार शुक्र ग्रह का तुला राशि में प्रवेश करने से मेष राशि के सातवें भाव में मालव्य योग बन रहा है. मेष राशि वाले जातकों को इस योग का शुभ फल मिलने वाला है. मेष राशि के जातकों को व्यापार में साझेदारी से धन लाभ होने की संभावना है. जमीन जायदाद के कोई मामले यदि न्यायालय में लंबित हैं तो वे जल्द ही सुलझेंगे. इसके अलावा कोई नया घर या वाहन खरीद सकते हैं. वैवाहिक जीवन भी सुखद बीतेगा.

-धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों की गोचर कुंडली के ग्यारहवें भाव में मालव्य योग बन रहा है. इस योग के बनने से धनु राशि वालों को व्यापार में सफलता हासिल होगी, इसके अलावा यदि आप नौकरीपेशा हैं तो तरक्की प्राप्त करेंगे. आय में बढ़ोतरी होगी. राजनीति से जुड़े जातक तरक्की प्राप्त करेंगे. छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाना सुनिश्चित होगा.

-मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की गोचर कुंडली के दसवें भाव में शुक्र ग्रह मालव्य योग बना रहे हैं. मकर राशि वालों पर शुक्र की विशेष कृपा होगी. इस योग के कारण मकर राशि वालों को नौकरी के नए प्रस्ताव मिलेंगे, व्यापारी वर्ग को व्यापार में विस्तार के मौके मिलेंगे, सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और समाज में मान सम्मान भी बढ़ेगा. जमीन-जायदाद के मामले सुलझेंगे, वाहन या जमीन खरीद सकते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |