Urfi Javed video : उफ्फ! क्या घायल हो गईं हैं Urfi Javed? टेंशन में आए फैंस…

Urfi Javed video : मनोरंजन जगत का एक ऐसा नाम है, Urfi Javed जो कुछ भी करें लेकिन चर्चा में बना रहता है। वह सोशल मीडिया पर अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। इतना ही नहीं, उर्फी अपनी बातों को बिंदास होकर रखती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती है। वह अपने आउटफिट की वजह से अक्सर ट्रोल होती हैं लेकिन वह ट्रोल्स को करारा जवाब भी देती हैं। इसी क्रम में हाल ही में उर्फी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। मगर, सबसे ज्यादा ध्यान उनकी ड्रेस ने आकर्षित किया है। उर्फी ने अपना पूरा शरीर पट्टियों से ढका हुआ है।

हालाकि, आप यह सुनकर चिंतित हों, उससे पहले बता दें कि उर्फी ने फैशन के लिए ऐसा किया है। उन्हें किसी किस्म की चोट नहीं लगी है, बल्कि उन्होंने स्टाइलिश दिखने के लिए इस बार पट्टियों से ड्रेस तैयार करके फैंस को सरप्राइज दिया है। हालांकि, पहली नजर में उर्फी को देखकर फैंस परेशान हो गए, लेकिन जब उन्हें सच्चाई पता चली तो उर्फी की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक सके।

मजेदार कैप्शनउर्फी जावेद ने अपने इस लुक को हैलोवीन लुक कहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी ब्लैक जींस और व्हाइट टॉप में नजर आ रही हैं और वह हाथ पर पट्टी बांधती नजर आ रही हैं। फिर पलक झपकते ही दिखाई देगा कि उर्फी पट्टी से तैयार स्कर्ट और क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं। उन्होंने डार्क मरून कलर की लिपस्टिक से अपने लुक को कंपलीट किया है साथ ही उनके नेलपेंट का कलर भी फैंस को आकर्षित कर रहा है। वीडियो के साथ उर्फी ने कैप्शन लिखा है, ‘उर्फी के लिए रोज ही हैलोवीन डे होता है। क्या आप कभी ऐसा सोच सकते हैं? बैंडेज का ऐसा प्रयोग?’

उर्फी के इस पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई उर्फी की क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |