सतगांव सोसाइटी मैनेजर के साथ हुई लूट में शाजापुर कोतवाली पुलिस ने प्रेसवार्ता में किया खुलासा 3 लाख 27600 में से अब तक केवल 57000 जप्त,विधि विरुद्ध बालक ही पकड़ाया,बाकी आरोपी फरार

शाजापुर, कोतवाली पुलिस को लूट के मामले में सफलता प्राप्त हुई है कोतवाली थाने के टी आई अवधेश कुमार सेषा ने बताया की
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर श्री जगदीश डावर के मार्गदर्शन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर श्री टीएस बघेल के निर्देशन तथा श्रीमान एस.डी.ओ.पी महोदय शाजापुर के नेतृत्व में जिले में चलाए जा रहे संपत्ति संबंधी अपराध के अभियान के तहत थाना कोतवाली शाजापुर में सतगांव सोसायटी मेनेजर के साथ हुई लूट मे सफलता हासिल की गई ।

दिनांक 20.10.22 को सतगांव में स्थित सोसायटी के संस्था प्रबंधक फरियादी सजन सिंह पिता गोवर्धन सिंह सोनगरा निवासी विजय नगर ने अपने साथ दुपाडा रोड पर बैंक में पैसे जमा करने जाते समय, सोसायटी के कलेक्शन के 3,27,600/- रुपये लुटने की घटना की रिपोर्ट की थी जिस पर थाना कोतवाली पर अपराध क्र 517/22 धारा 392 भादवि की पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । वरिष्ठ अधिकारीगणों के निर्देशानुसार अपराधियों की धर पकड़ के लिए थाना कोतवाली थाना लालघाटी व सायबर की टीम गठित की अनुभाग शाजापुर स्तर पर गठित की गई, गठित टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से वरिष्ट अधिकारियों के मार्गदर्शन में घटनास्थल के आसपास के इलाके की तस्दीक की गई एवं संदेही व्यक्तियों से पुछताछ कर घटना के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी एकत्रित की गई। दौराने अनुसंधान में आए साक्ष्यों के आधार पर गठित टीम के द्वारा संदेही विधिविरुध्द बालक से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने अन्य साथियों के साथ योजना बध्द तरीके से सोसायटी के प्रबंधक के साथ मिलकर सतगांव रोड़ पर उक्त लूट की घटना को अंजाम दिया था। ( जिसमें आरोपियों के द्वारा 3,27,600/- रुपये की लुट की गई), पूछताछ के दौरान विधि विरुद्ध बालक ने उक्त लूट की रकम अपने साथियों के साथ आपस में बाटना बताया गया। घटना के बाद से ही अन्य आरोपी फरार चल रहे है जिनकी तलाश पुलिस टीम के द्वारा की जा रही है । लुट की घटना में अभी तक 57,000/- रुपये जप्त किए जा चुके है शेष मशरुका अन्य आरोपी गण की गिरफ्तारी के वक्त बरामद किया जावेगा ।
सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जगदीश डाबर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टीएस बघेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी शाजापुर के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरी. अवधेश कुमार शेषा, निरी. राजेश सिन्हा, सूचना संकलन आर. 49 कपिल नागर,का सराहनीय योगदान रहा ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |