लेदर, टेक्सटाइल, टॉयस एंड गेम्स इंडस्ट्री यूपी को बनाएंगी वन ट्रिलियन इकोनॉमी!, जानिए क्या है योगी सरकार का प्लान

यूपी योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार प्रदेश को अगले पांच वर्ष में वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर खासा फोकस कर रही है। अर्थव्यवस्था को बूस्टअप करने के लिए सरकार प्रदेश की जीएसडीपी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के योगदान को तीन गुना से भी ज्यादा करने पर जोर दे रही है। वर्तमान में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का योगदान 14 प्रतिशत है, जिसे 45 प्रतिशत तक ले जाने पर काम शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय बैठक में औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। बैठक में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को रफ्तार देने के लिए सात इंडस्ट्री पर फोकस करने को कहा गया है। इसमें से कुछ इंडस्ट्री में यूपी निर्यात में अहम भूमिका निभाता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय बैठक में औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारियों को मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के तहत आने वाली सात इंडस्ट्री क्रमश: लेदर, टेक्सटाइल, टॉयस एंड गेम्स, डिफेंस, इलेक्ट्रानिक्स, मशीनरी और इलेक्ट्रिक व्हीकल पर फोकस करने को कहा है। वजह ये भी है कि इनमें से उत्तर प्रदेश लेदर, टेक्सटाइल और टॉयस के निर्माण का हब है और पूरे देश में यूपी सबसे ज्यादा इन इंडस्ट्री में निर्मित प्रोडक्ट का निर्यात करता आ रहा है। ऐसे में इसमें कम मेहनत और लागत से ही निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है, बस इसपर फोकस बढ़ाना होगा।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2027 तक लेदर, टेक्सटाइल, टॉयस एंड गेम्स, डिफेंस, इलेक्ट्रानिक्स में वैश्विक बाजार के 5 प्रतिशत निर्यात पर अधिकार कर लिया जाए तो जीएसडीपी (ग्रॉस स्टेट डोमेस्टिक प्रोडेक्ट) में 246 बिलियन निर्यात के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। वहीं इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री में वैश्विक बाजार का 10 प्रतिशत निर्यात पर अधिकार के साथ जीएसडीपी में 14 बिलियन निर्यात के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। मालूम हो कि वर्तमान में प्रदेश की जीएसडीपी 4.2 प्रतिशत है, जो 18 लाख 63 हजार 221 करोड़ है।

देश में लेदर, टेक्सटाइल और खिलौने का सबसे ज्यादा निर्यात करता है यूपी

चीन वैश्विक स्तर पर कपड़े का 29 प्रतिशत तक निर्यात करता है, जबकि भारत 3 प्रतिशत ही करता है। इसमें पूरे देश में अकेले यूपी 23 प्रतिशत तक निर्यात करता है। वहीं चीन वैश्विक स्तर पर लेदर का 32 प्रतिशत तक निर्यात करता है, जबकि भारत 2 प्रतिशत ही करता है। इसमें यूपी का योगदान 43 प्रतिशत का है। इसी तरह खिलौने और खेल के सामान का निर्यात चीन वैश्विक स्तर पर 58 प्रतिशत करता है, जबकि भारत महज 0.4 प्रतिशत तक निर्यात करता है। इसमें भी अकेले यूपी का निर्यात 32 प्रतिशत तक है। ऐसे में इन प्रोडक्ट के निर्यात को यूपी आसानी से बढ़ा सकता है, क्योंकि इनके निर्माण का इंफ्रास्ट्रक्चर यूपी के पास पहले से ही मौजूद है, जिससे वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को प्राप्त करने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी होगी और पांच वर्ष के अंदर ही लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेगा।

नये उद्योगों को लगाने और उनके विस्तार पर जोर दिया जा रहा

वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए योगी सरकार को वर्तमान जीएसडीपी का 42 से 47 प्रतिशत तक निवेश कराना होगा। इसमें सबसे ज्यादा फोकस 45 प्रतिशत तक मैम्युफैक्चरिंग सेक्टर पर करना होगा। वर्तमान में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का जीएसडीपी की ग्रोथ में 14 प्रतिशत का योगदान है, जो करीब 2 लाख करोड़ से अधिक है। इसे बढ़ाकर 45 प्रतिशत यानी 31 लाख करोड़ से अधिक करना होगा। इसके लिए प्रदेश में नये उद्योगों को लगाने एवं उनके विस्तार पर जोर दिया जा रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |