वाहन स्वामियों को जारी होंगे नोटिस, 5 दिसंबर को होनी है वोटिंग

मैनपुरी: मैंनपुरी में उपचुनाव के लिए 900 वाहनों का होगा अधिग्रहण होगा। इसकी जानकारी एआरटीओ शिवम यादव ने दी है।उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में उप चुनाव संपन्न कराए जाने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण ने एआरटीओ को वाहन उपलब्ध कराने का आदेश दिए हैं। उन्होंने 500 छोटे और 400 बड़े वाहनों को उपलब्ध कराने को कहा है।जिले में होने वाले लोकसभा के उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 5 दिसंबर तारीख तय की है। इसके चलते जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण ने एआरटीओ शिवम यादव को चुनाव में 900 वाहन उपलब्ध कराने के लिए आदेश दिए हैं।, जिसमें 500 छोटे और 400 बड़े वाहन को अधिग्रहण किया जाएगा। एआरटीओ शिवम यादव ने वाहनों का डाटा निकलवाने के साथ अधिग्रहण को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। जल्द ही चुनाव में अधिग्रहण किए गए वाहनों के स्वामियों को अधिग्रहण करने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय।समय से उपलब्ध कराएं वाहन नहीं तो होगी कार्रवाईअधिग्रहण वाहन स्वामियों को नोटिस में साफ-साफ बताया गया है। चुनाव की तारीख से 3 दिन पहले अपने-अपने वाहनों को नोटिस में बताए गए स्थान पर समय से पहुंचाना होगा। अधिग्रहण किए गए वाहनों के स्वामियों को नोटिस में यह भी बताया गया है कि अगर अधिग्रहण किए गए वाहन समय से नहीं पहुंचाए गए तो उन वाहनों के खिलाफ विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |