1 लाख 22 हजार कैश समेत 21 लाख का माल बरामद; SP के निर्देश पर कार्रवाई

राजनांदगांव: पुलिस गिरफ्त में 13 आरोपी।राजनांदगांव जिले के ग्राम बरनाराकला में पुलिस ने शनिवार देर शाम 13 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नगद और सामान मिलाकर कुल 21 लाख 37 हजार 060 रुपए जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। मामला बोरतलाव थाना क्षेत्र का है।पुलिस ने बताया कि राउरकसा डैम के पास शनिवार देर शाम को कुछ लोगों के जुआ खेलने की खबर मिली थी। जब टीम वहां पहुंची, तो देखा कि जुआरी बाइक और कार की हेडलाइट की रोशनी में जुआ खेल रहे थे। पुलिस टीम ने चारों ओर से घेराबंदी कर 13 जुआरियों को पकड़ा। उनके पास से 1 लाख 22 हजार 060 रुपए, 3 कार, 2 बाइक, ताश और 12 मोबाइल समेत कुल 21 लाख 37 हजार का माल जब्त किया गया।एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर टीम गठित कर कार्रवाई की गई।पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर SDOP डोंगरगढ़ प्रभात पटेल के नेतृत्व में गठित की गई टीम ने जुआरियों पर कार्रवाई की। गिरफ्तार जुआरी महाराष्ट्र राज्य के गोंदिया जिले और राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़) के रहने वाले हैं। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर को लगातार सूचना मिल रही थी कि इलाके में बड़ा पैसा लगाकर जुआरी जुआ खेल रहे हैं। उन्होंने थाना प्रभारियों को जुआ पर लगाम लगाने के निर्देश दिए थे।आरोपियों के नाममुकेश फुंडे (25 वर्ष), गोंदिया जिला निवासी (महाराष्ट्र)विरू डहाट (29 वर्ष), गोंदिया जिला निवासी (महाराष्ट्र)सुखदेवा मानकर (43 वर्ष), गोंदिया जिला निवासी (महाराष्ट्र)राहुल सोखरे (30 वर्ष), गोंदिया जिला निवासी (महाराष्ट्र)गणेश (53 वर्ष) गोंदिया जिला निवासी (महाराष्ट्र)सुरेन्द्र इंदुकर (58 वर्ष), टुकडोजी चौक आमगांव निवासी (छत्तीसगढ़)सैय्यद इस्माल (20 वर्ष), डोंगरगढ़ निवासी (छत्तीसगढ़)अक्षय नागदोने (28 वर्ष), कालकापारा डोंगरगढ़ निवासी (छत्तीसगढ़)साबिर खान (52 वर्ष), पुराना बस स्टैंड डोंगरगढ़ निवासी (छत्तीसगढ़)रतनेसस सोनवंशी (20 वर्ष), निवासी पुराना बस स्टैंड डोंगरगढ़ निवासी (छत्तीसगढ़)भूपेश साहू (32 वर्ष), निवासी कन्हारगांव ओपी मोहारा (छत्तीसगढ़)अनस राम साहू (35 वर्ष), निवासी ओपी मोहारा (छत्तीसगढ़)अमरलाल कंवर (35 वर्ष), निवासी कन्हारगांव ओपी मोहारा।
Source link

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |