पंचतत्व में विलीन हुए सुधीर सूरी

अमृतसर | डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन तथा पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह देर शाम सुधीर सूरी की रिहायश पर परिवारिक सदस्यों तथा हिंदू संगठनों को मनाने पहुंचे थे,ताकि वे शव का अंतिम संस्कार कर दें।मांगें स्वीकार किए जाने के बाद परिवार ने रविवार सुबह शव का अंतिम संस्कार करने का फैसला कर लिया।

हिंदू नेता सुधीर सूरी पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। इस दौरान उमड़ी भीड़ ने सुधीर सूरी अमर रहे के नारे लगाए। उनके परिवार ने रविवार की दोपहर शव का अंतिम संस्कार करने का फैसला किया था। लेकिन बाद में इसे सुबह 10.30 बजे करने का एलान कर दिया। हिंदू नेता का बेटा और भाई परिवार के अन्य लोगों के साथ शव को शिवाला मंदिर फाटक के पास तिलक नगर से दुर्ग्याणा मंदिर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि पुलिस ने हिंदू नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया है।

इस पर सूरी का परिवार भड़क गया और तब तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया,जब तक पुलिस नजरबंद किए हिंदू नेताओं को खुद लेकर उनके पास नहीं पहुंचती। हालांकि पुलिस अधिकारी परिवार को मना कर अंतिम संस्कार करने को कह रहे हैं।

इससे पहले शनिवार देर शाम परिवार की मांगें जिला प्रशासन ने स्वीकार कर ली। कनेक्शन मिला तो एफआईआर में जहां अमृतपाल सिंह का नाम शामिल किया जाएगा,वहीं सुरक्षा का भरोसा भी पीड़ित परिवार को दिया गया है।

डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन तथा पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह देर शाम सुधीर सूरी की रिहायश पर परिवारिक सदस्यों तथा हिंदू संगठनों को मनाने पहुंचे थे,ताकि वे शव का अंतिम संस्कार कर दें। मांगें स्वीकार किए जाने के बाद परिवार ने रविवार सुबह शव का अंतिम संस्कार करने का फैसला कर लिया। इससे पहले पीड़ित परिवार ने हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शिवाला फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर जाम लगाया और पंजाब सरकार को हत्या में शामिल हर एक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।

सुधीर सूरी हत्याकांड के बाद शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम होने के दौरान ही पीड़ित परिवार ने शव का तब तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था,जब तक प्रशासन उनकी मांग स्वीकार नहीं कर लेता।सूरी की रिहायश पर पहुंच कर डीसी सूदन और पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि परिवार में से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।इसके अलावा विरसा पंजाब दा के अमृतपाल सिंह का नाम अगले एक-दो दिनों में एफआईआर में शामिल कर लिया जाएगा।

हिंदू नेता के बेटे माणिक ने परिवार को सुरक्षा दिए जाने की मांग की थी, जिसमें पुलिस कमिश्नर ने कहा कि परिवार की सुरक्षा की जिम्मेवारी पुलिस की होगी। इसके साथ ही सुधीर सूरी को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग पर डीसी ने कहा कि यह उनके हाथ में नहीं है। जब शहर के विभिन्न संगठन इस बात को लेकर उन्हें मांग पत्र देंगे तो वे सूरी को शहीद का दर्जा दिए जाने की सिफारिश के साथ आवेदन केंद्र सरकार को भेज देंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     असम के गुवाहाटी के पास बड़ा रेल हादसा, कोलकाता एक्सप्रेस के 7 डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे— कई यात्री घायल     |     देश में बेरोजगारी दर घटकर 5.1 प्रतिशत पर आई, आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण की ताजा रिपोर्ट में हुआ खुलासा     |     राजधानी दिल्ली की हवा हुई बेहद जहरीली, चांदनी चौक और आईटीओ समेत इन जगहों पर खराब स्थिति     |     इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |