थाना खुजनेर, जिला राजगढ़ *दहेज प्रताड़ना के चलते महिला ने की आत्महत्या

थाना खुजनेर, जिला राजगढ़

*दहेज प्रताड़ना के चलते महिला ने की आत्महत्या,*
*आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले फरार आरोपिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

आधुनिकता के युग में भी समाज के बीच रह रहे कुछ कुपित मानसिकता के लोगों के कारण दहेज प्रथा जैसे दंश का सामना सामाजिक जनमानस को करना पड़ रहा है वहीं यह प्रथा महिलाओं के लिये एक ऐसा कुठाराघात है जिसके चलते कई वीभत्स परिणाम भी देखने में आ रहे हैं ऐसा ही एक मामला थाना खुजनेर क्षेत्रांतर्गत घटित हुआ है जहां एक महिला द्वारा दहेज मांग की असहनीय प्रताड़ना के चलते अपनी ही लीला समाप्त कर ली गई।
दिनांक 07/10/2021 को किरण पति पंकज जयसवाल उम्र 19 साल निवासी ग्राम लिंबोदा की जलने से घायल होकर शासकीय अस्पताल खुजनेर से इलाज हेतु इंदौर रेफर किया गया था जिसकी इलाज के दौरान टीचोईथराम अस्पताल इंदौर में मृत्यु होने से मार्ग क्रमांक 32 /21 धारा 174 जा फौ कायम कर जांच में लिया गया दौराने जांच महिला को प्रताड़ित करने से महिला ने आत्महत्या की थी जिस पर से अपराध क्रमांक 347/ 21 धारा 498A, 306, 34 भा द वि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दौराने विवेचना घटना दिनांक से ही अपराध सदर के आरोपी गण घनश्याम जयसवाल नि. रामपुरिया, पंकज जयसवाल , प्रेमनारायण जयसवाल, प्रेमबाई जयसवाल सर्व निवासी ग्राम लिंबोदा घटना दिनांक से ही फरार थे
चुंकि मामला नवविवाहिता स्त्री की मृत्यु से जुड़ा हुआ था, जिला पुलिस कप्तान द्वारा मामले में तत्काल जांच को तेज करते हुए मामले से जुड़े अपराधियों की गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिये गये, प्रकरण में गंभीर रूप से जांच कर सूचनाकर्ता एवं परिवार जनों के कथन लिए गए जिनके द्वारा कई खुलासे किये गये, कथनों से प्रकाश में आया कि मृतिका किरणबाई की सास प्रेमबाई, ससुर प्रेम नारायण और पति पंकज सर्व नि.लिंबोदा, मामा ससुर घनश्याम जयसवाल निवासी रामपुरिया के मृतिका को दहेज के लिये परेशान करते थे साथ ही किरण बाई को दहेज में टीव्ही, मोटरसाइकिल एवं अन्य चीजों को लाने के लिये परेशान कर उसके साथ मारपीट करते थे। सम्पूर्ण मर्ग जांच के दौरान थाना खुजनेर में आरोपियो के विरुद्ध दिनांक 26/10/2021 को अपराध क्रमांक 347/2021 धारा 498-A, 306, 34 ipc का कायम कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद के मार्गदर्शन में विवेचना के दौरान एसडीओपी राजगढ़ के नेतृत्व में थाना खुजनेर की पुलिस टीम ने आरोपियों को तलाश कर दिनांक 14/02/2022 को आरोपिया प्रेमबाई जयसवाल नि लिंबोदा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया गया।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में एसडीओपी सुश्री सनम बी खान, थाना प्रभारी खुजनेर रजनेश सिरोठिया, सउनि जगदीश यादव, प्रआर बिहारी, रामकैलाश दांगी, आर कपिल, आर अरशद , आर सुनील, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
    ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :
  • विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |