ऊर्जा साक्षरता अभियान @राज्यमंत्री श्री परमार शाजापुर जिला मुख्यालय पर उषा मित्रों का सम्मान करेंगे, गांधी हाल में तैयारिया जोरो पर जारी


शाजापुर 05 नवम्बर 2022/ प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री इंदरसिंह परमार 6 नवंबर शाजापुर में 200 से अधिक उषा मित्रों का सम्मान करेंगे। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 01 से 07 नवम्बर 2022 तक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजनों की श्रंखला में 06 नवम्बर 2022 को शाजापुर जिला मुख्यालय स्थित गांधी हाल में प्रातः 11:00 बजे से ऊर्जा साक्षरता अभियान अंतर्गत बनाये गए ऊषा मित्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया, नगर पालिका शाजापुर अध्यक्ष श्री प्रेम जैन तथा श्री अंबाराम कराड़ा उपस्थित रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता कलेक्टर श्री दिनेश जैन द्वारा की जाएगी।
उक्त जानकारी देते ऊर्जा साक्षरता अभियान के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया ने बताया कार्यक्रम के प्रारंभ में ऊर्जा साक्षरता पर झोकर के मालवी भजन गायक श्री दिनेश धौलपुरे एवं उनकी मंडली द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। कार्यक्रम के दौरान जिले के लगभग 200 ऊषा मित्र को सम्मानित किया जाएगा

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |