कांग्रेस विधायक के घर पर आयकर का छापा दूसरे दिन भी जारी

आयकर विभाग की तरफ से झारखंड से कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह के आवास पर की गई छापेमारी शनिवार को दूसरे दिन भी जारी है।विधायक के रांची और पटना स्थित घर पर आयकर अफसरों का डेरा है।हालांकि,इस मामले में विपक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि वह सरकार की ओर से भेजी गई केंद्रीय एजेंसियों से डरती नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के यह कदम झारखंड में लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश हैं और यह सफल नहीं होंगे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कार्यकारी अध्यक्ष बंधू तिर्की ने अपने विधायकों के खिलाफ आयकर की छापेमारी को बदले की कार्रवाई बताया और कहा,‘‘हम किसी से डरने वाले या झुकने वाले नहीं हैं चाहे कितने भी छापे पड़ जाएं।’’उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को अस्थिर करने और गिराने का काम किस प्रकार किया जा रहा है, सभी देख रहे हैं।

राजेश ठाकुर ने कहा,‘‘ जिस प्रकार सिर्फ गैर-भाजपा शासित राज्यों को निशाना बनाया जा रहा है यह कहीं से भी उचित नहीं है। लेकिन जनता सब देख रही है और इसका परिणाम भाजपा को आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा।’’दूसरी ओर विधायक अनूप सिंह ने कहा कि वह छापेमारी में आयकर विभाग को पूरा सहयोग दे रहे हैं,लेकिन यह कार्रवाई उन्हें सिर्फ डराने के लिए की जा रही है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बड़नगर-बदनावर हाईवे पर बने टोल नाके के कर्मचारियों ने महिलाओं और युवकों को पीटा, 5 गिरफ्तार     |     पत्नी ने पति की आंखों में दवाई डाली फिर बेडरूम में किलर को भेज बाहर उसकी मौत का इंतजार करने लगी     |     झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर चलती गाड़ी में लगी आग, 8 लोग झुलसे, हालत गंभीर     |     सफेद धुएं के बीच दूल्हा-दुल्हन की हुई रॉयल एंट्री, पास में खड़ी बच्ची की सिकुड़ने लगी नसें, स्मोक से मौत     |     जीजा-साली रोज मना रहे थे रंगरेलियां, पति जान गया राज तो… डेढ़ साल बाद सुलझी मर्डर मिस्ट्री     |     सीजफायर के बाद अब बयान से पलट रही है पाकिस्तानी सेना, भारत के DGMO खोल चुके हैं पोल-पट्टी     |     योगी आदित्यनाथ ने जो दावा किया वो पाकिस्तान की सेना ने भी माना, पता चल गई ब्रह्मोस की ताकत     |     वाह रे पाकिस्तान! दहशगर्दी के मुखिया को बता रहा था मासूम मौलवी? भारत ने कर दिया बेपर्दा- सामने आया आतंकी का चिट्ठा     |     बर्थडे पार्टी में महिला को पिलाया ‘नशीला जाम’, पीते ही खो बैठी सुध-बुध, होश आते ही लगी चिल्लाने     |     बिहार में राहुल गांधी का दलित कार्ड… हॉस्टल में छात्रों से संवाद तो एक्टिविस्ट्स के साथ देखेंगे फुले फिल्म     |