हिसार: जिला परिषद के चुनावों का ड्रा निकालते हुए डीसी उत्तम सिंह।हिसार में आज से पंचायती चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रकिया शुरू हो गई है। नामांकन सुबह 10 बजे से लेकर 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। हिसार में 308 सरपंच, 30 जिला पार्षद और 220 पंचायत समिति सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। नामांकन प्रकिया 11 नवंबर तक चलेगी और इसकी छंटनी 12 नवंबर को होगी। 14 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। पंचायत समिति और जिला परिषद का चुनाव 22 नवंबर को होगा। पंच सरपंच के लिए 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जिले में 8 लाख 88 हजार मतदाता चुनाव प्रकिया में भाग ले रहे हैं।हर गांव में एक एआरओजिला निर्वाचन आयोग ने चुनाव के लिए हर गांव में नामांकन के लिए एक एआरओ और तीन से चार गांवों पर एक आरओ की तैनाती की गई है। जिला परिषद के लिए पंचायत भवन में टेबल लगाई है। नामांकन भरवाने के लिए अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। भरे हुए नामांकन पत्र को एडीसी कार्यालय में आरओ, एडीसी को सौंपेंगे।