राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान, पूरे देश से बच्चे हुए थे शामिल

गौतम बुद्ध नगर: राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाने वाली ग्रेनो की अंजलि को पीएम ने सम्मानित किया।राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाकर ग्रेटर नोएडा की अंजलि ने ग्रेटर नोएडा का नाम रोशन कर दिया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त भारत विकसित भारत विषय पर निबंध प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा की अंजलि सिन्हा ने इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है।सीबीएसई ने 3 से 11 अक्टूबर तक पूरे देश में हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत विकसित भारत’ का आयोजन किया था। इस आयोजन में 7 लाख 65 हजार छात्र सम्मिलित हुए थे। ग्रेटर नोएडा में सेक्टर 36 में रहने वाली अंजली निबंध प्रतियोगिता में जीती हुई ट्रॉफी और सर्टिफिकेट के साथ काफी खुश नजर आईं।राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाने वाली ग्रेनो की अंजलि को पीएम ने सम्मानित किया था।5 छात्रों को किया गया था विजेता घोषितउर्सलाइन कान्वेंट स्कूल की दसवीं की छात्रा अंजली सिन्हा ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड ने देश के सभी स्कूलों में 3 से 10 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर की निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसका मुख्य विषय भ्रष्टाचार मुक्त भारत विकसित भारत था। हिंदी में आयोजित इस निबंध प्रतियोगिता में 5 छात्रों को विजेता घोषित किया गया। इसमें दिल्ली एनसीआर से उनका नाम तीसरे स्थान पर था।माता-पिता को दिया श्रेयअंजली अपनी इस जीत का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल को देती हैं। अंजली ने बताया कि उनका सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर और आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करने का है। अंजलि की इस उपलब्धि ने उनका परिवार और स्कूल के अध्यापक बहुत खुश हैं। अंजली की मां मनीता सिन्हा ने बताया कि यह उनके लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है।अन्य छात्र भी लेंगे प्रेरणाउन्हें उम्मीद है कि अंजलि की इस उपलब्धि से अन्य छात्र भी प्रेरणा लेंगे, जहां तक अंजलि के सपनों को पूरा करना है उसमें हम उसकी हर तरह से मदद करेंगे। अंजलि के स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर रेखा निधि ने भी अंजलि को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा है कि यह इनके स्कूल के लिए बड़े गौरव की बात है। इस कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान भवन में हुआ था, जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 छात्रों को सम्मानित किया। अंजलि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पुरस्कार पाकर काफी खुश है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |