2 लड़कों से बात करती थी लड़की, पहले बॉयफ्रेंड को पता चला तो दूसरे को जमकर पीटा

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में गर्लफ्रेंड की बेवफाई पर पीजी कॉलेज के 2 छात्रों और उनके दोस्तों के बीच जमकर मारपीट हुई है। कॉलेज कैंपस के बाहर ये पूरा विवाद हुआ है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है। बताया जा रहा है कि, एक लड़की कॉलेज के 2 अलग-अलग लड़कों से बातचीत करती थी। इस बात का पता पहले बॉयफ्रेंड को चला। जिसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दूसरे की पिटाई कर दी। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, कॉलेज छात्रों के दो गुटों के बीच शुक्रवार को मारपीट हुई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। मारपीट करने वाले दोनों गुटों के छात्र फर्स्ट ईयर के हैं। इनमें से कुछ धरमपुरा इलाके के तो कुछ आस-पास के क्षेत्र के रहने वाले हैं। 21 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह से छात्र एक दूसरे पर लात-घूंसे चला रहे हैं। एक-दूसरे को पटक-पटकर कर मार रहे हैं। यह पूरा माजरा कॉलेज कैंपस के बाहर का बताया जा रहा है।वीडियो वायरल हुआ है।कॉलेज के छात्र बोले- बेवफाई की वजह से हुआ विवादPG कॉलेज के कुछ छात्रों ने नाम न लिखने की शर्त पर बताया कि एक लड़की दो अलग-अलग लड़कों से बातचीत करती थी। उसके पहले बॉयफ्रेंड को जब पता चला तो वह दूसरे की अपने अन्य दोस्तों के साथ पिटाई करने पहुंच गया। जिसकी पिटाई किए उस छात्र के दोस्त भी वहीं मौजूद थे। ऐसे में करीब 10 से 12 लड़कों में जमकर मारपीट हुई। पास में खड़े कुछ अन्य छात्रों ने मामले का वीडियो बना लिया।पास में ही खड़े एक छात्र ने वीडियो बनाया था।दोनों पक्षों में समझौता हुआइस मामले में जगदलपुर सिटी कोतवाली के TI एमन साहू ने बताया कि, वीडियो सामने आने के बाद दोनों पक्ष के छात्रों को बुलाया गया था। पूछताछ में पता चला था कि गर्लफ्रेंड के चक्कर में मारपीट किए हैं। परिजनों ने भी माफी मांगी। थाना में समझौता हुआ है। छात्र हैं और इनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए इन्हें छोड़ दिया गया है। साथ ही दोबारा यदि इस तरह की लड़ाइयां करते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिजनों को भी हिदायत दे दी गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |